HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : सर्वाधिक नम्बर पाकर विद्यालय का नाम रोशन करने वाले...

JAUNPUR NEWS : सर्वाधिक नम्बर पाकर विद्यालय का नाम रोशन करने वाले बच्चों के घर पहुंचे प्रबंधक

JAUNPUR NEWS : सर्वाधिक नम्बर पाकर विद्यालय का नाम रोशन करने वाले बच्चों के घर पहुंचे प्रबंधक

माला पहनाते हुये मिठाई खिलाकर दीं शुभकामनाएं
विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में सर्वाधिक नंबर पाकर कालेज का नाम रोशन करने वाले 5 छात्रों ने अपने विद्यालय, गांव और परिवार का नाम रोशन किया है। हाईस्कूल के 4 छात्र रितू, प्रतिभा गौतम, प्रिया यादव, अंकित कुमार और इंटरमीडिएट की सुस्मिता जैसवार, डोभी ब्लॉक क्षेत्र के भारतीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय विशुनपुर लेबरुआ के छात्र हैं।

सर्वाधिक नंबर पाने की जानकारी होने पर विद्यालय के प्रबंधक अरविंद सिंह, प्रधानाचार्य हरिश्चंद यादव, सहायक अध्यापक रियालुद्दीन, सुशील सिंह, अनिल कुमार व कमलेश यादव ने छात्रों के घर पहुंच उन्हें माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं।

विद्यालय की छात्रा रितु ने 91 प्रतिशत, प्रतिभा गौतम ने 93 प्रतिशत, प्रिया यादव ने 92 प्रतिशत और अंकित कुमार ने 90 प्रतिशत और इसी विद्यालय की इंटरमीडिएट की छात्रा सुष्मिता जैसवार ने 93 प्रतिशत अंक पाकर विद्यालय, गांव और परिवार का नाम रोशन किया है।

छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन से उनके परिजन शिवनारायण समेत सतेंद्र, अमरनाथ मास्टर, पूर्व ग्राम प्रधान रमेश कुमार, अमरदेव, ऋषभ मेहता, चौधीरी, विनोद कुमार, भीम आर्मी मंडल सह संयोजक रत्नेश कुमार, सुबास आदि गदगद रहे।

चिकित्सक बनकर करना चाहती हूं समाजसेवा: रितु
भारतीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय विशुनपुर (लेवरूवा) पढ़ने वाली छात्रा रितु ने हाईस्कूल में सर्वाधिक तीसरे नंबर पर परीक्षा में सफलता पाने का श्रेय माता—पिता समेत परिवार वालो को दी।

रितु ने बताया कि पड़ लिखकर डॉ बनकर समाज सेवा करना चाहती हूं, क्योंकि समाज में कुछ ऐसे परिवार है जो धन के अभाव में इलाज नहीं करा पाते हैं जिस कारण उनकी मौत हो जाती हैं जिसे देख व सुनकर बहुत पीड़ा होती है। मेरे बड़े पापा व परिवार वालों से समाजसेवा करने की प्रेरणा मिलती रहती है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA, जानिए इसके फायदे, खुराक और किमत

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read