Sunday, March 8, 2026
HomeJaunpurJaunpur News: राष्ट्र निर्माण की नींव प्राथमिक विद्यालयों में रखी जाती है:...

Jaunpur News: राष्ट्र निर्माण की नींव प्राथमिक विद्यालयों में रखी जाती है: केडी

-

  • राष्ट्र निर्माण की नींव प्राथमिक विद्यालयों में रखी जाती है: केडी

  • बीआरसी डोभी पर आयोजित कार्यशाला में ‘कायाकल्प’ और ‘निपुण लक्ष्य’ पर हुआ मंथन

तेजस टूडे सं.
डोभी, जौनपुर। सथानीय क्षेत्र के ब्लॉक संसाधन केंद्र (BRC) में स्थानीय प्राधिकारी निकाय सदस्यों एवं ग्राम प्रधानों के लिए एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला हुआ जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख अजय प्रकाश सिंह ‘केडी’ एवं विशिष्ट अतिथि खंड विकास अधिकारी नंद लाल कुमार ने माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया।

कार्यक्रम की शुरुआत में खंड शिक्षा अधिकारी रमाकान्त सिंह ने कार्यशाला की विस्तृत रूप—रेखा प्रस्तुत किया। साथ ही शासन की प्राथमिकताओं जैसे ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत 19 पैरामीटर से मूलभूत सुविधाओं, निपुण भारत मिशन के अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यक्रमों और डीबीटी की धनराशि का बच्चों के लिए समुचित उपयोग पर प्रकाश डाला। वहीं एआरपी राजेश यादव, संजय गुप्ता, राकेश सेठ एवं संतोष यादव ने संयुक्त रूप से ‘निपुण भारत मिशन’ के लक्ष्यों पर अपना विशेष उद्बोधन दिया। साथ ही बताया कि कैसे सामूहिक प्रयासों से डोभी ब्लॉक को निपुण बनाया जा सकता है। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की बच्चियों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत और बाल विवाह पर नाटक मंचन कर सबका मन मोह लिया जिसके लिए उनकी वार्डन ऋचा सिंह को सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि अजय प्रकाश सिंह ‘केडी’ ने कहा कि राष्ट्र निर्माण की नींव प्राथमिक विद्यालयों में रखी जाती है। उन्होंने ग्राम प्रधानों का आह्वान किया कि वे ‘ऑपरेशन कायाकल्प’ के अंतर्गत प्रत्येक विद्यालयों को 19 पैरामीटर पर संतृप्त करते हुए आधुनिक स्वरूप प्रदान करें। विशिष्ट अतिथि नंदलाल कुमार ने विकास कार्यों में पारदर्शिता और गति लाने पर बल दिया। विद्यालयों में स्मार्ट क्लास और हाल ही में 100 मेधावी छात्रों के बीएलडब्लू वाराणसी भ्रमण को शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि बताया गया। कार्यक्रम एवं मंच का संचालन शिक्षक सतीश यादव ने किया।

इस अवसर पर शिक्षक संघ के अध्यक्ष आलोक रघुवंशी, मंत्री संतोष सिंह, शिक्षक अनिल सिंह, आनंद सिंह, अरविंद सिंह, हिमांशु जी, अशोक सिंह, विजय यादव, संतोष सिंह आदि उपस्थित रहे। वहीं ग्राम प्रधानों में पवन चौबे, चंद्रिका यादव एवं अच्छे लाल राजभर सहित ब्लॉक के अन्य सम्मानित प्रधानों और एसएमसी अध्यक्षों की उपस्थिति रही। अंत में शिक्षक संघ के संरक्षक संजय यादव ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

LATEST POSTS

सीडीओ की अध्यक्षता में गौआश्रय स्थलों की जिलास्तरीय अनुश्रवण एवं मूल्यांकन समिति की बैठक सम्पन्न

सीडीओ की अध्यक्षता में गौआश्रय स्थलों की जिलास्तरीय अनुश्रवण एवं मूल्यांकन समिति की बैठक सम्पन्नतेजस टूडे सं. राहुल तिवारी अलीगढ़। मुख्य विकास अधिकारी योगेन्द्र कुमार की...

समस्या नहीं, समाधान की संस्कृति

समस्या नहीं, समाधान की संस्कृति खैर में सम्पूर्ण समाधान दिवस बना जवाबदेह प्रशासन का उदाहरण जनमानस ने सीधे प्रशासनिक अधिकारियों को बतायीं अपनी समस्याएंतेजस...

स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द महाराज का जागृति ब्राह्मण समाज ने किया भव्य स्वागत

स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द महाराज का जागृति ब्राह्मण समाज ने किया भव्य स्वागततेजस टूडे ब्यूरो जयशंकर दूबे सुलतानपुर। सुलतानपुर पहुंचे जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का जागृति ब्राह्मण समाज...

सीडीओ की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन

सीडीओ की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन शिकायतों का गुणवत्तापरक, समयबद्ध निस्तारण करें अधिकारी: सीडीओतेजस टूडे ब्यूरो एनके मिश्र लखीमपुर खीरी। आमजन की...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular