HomeJaunpurJaunpur News: एसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से हुआ सीनियर सेकेंडरी के...

Jaunpur News: एसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से हुआ सीनियर सेकेंडरी के छात्रों का विदाई समारोह

  • एसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से हुआ सीनियर सेकेंडरी के छात्रों का विदाई समारोह

तेजस टूडे सं.
अजय विश्वकर्मा/विरेन्द्र यादव
सिद्दीकपुर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में स्थित एसएस पब्लिक स्कूल में कक्षा-11वीं के छात्रों द्वारा कक्षा-12वीं के छात्रों के लिये धूमधाम से विदाई समारोह किया गया। स्कूल के निदेशक विश्वतोष नारायण सिंह, डा. नम्रता सिंह, शिक्षा निदेशक आलोक यादव और प्रधानाचार्या सीमा सिंह ने सर्वप्रथम मां सरस्वती और बाबू जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके कार्यक्रम की शुरूआत किया। इसके बाद बच्चों ने विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम और मनोरंजक नाटक की प्रस्तुति किया।

वहीं स्कूल के निदेशक विश्वतोष नारायण सिंह ने छात्रों को सही मार्ग पर चलने की सलाह देते हुये बोर्ड कि परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिये शुभकामना दिया। साथ ही डा. नम्रता सिंह ने सभी बच्चों को एक—दूसरे के सहयोग के लिये प्रेरित किया। शिक्षा निदेशक आलोक यादव ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना किया। अन्त में प्रधानाचार्या ने सभी छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुये समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सभी शिक्षकों सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read