Tuesday, March 10, 2026
HomeJaunpurJaunpur News: जिला प्रोबेशन कार्यालय और बरसठी थाना की टीम ने की...

Jaunpur News: जिला प्रोबेशन कार्यालय और बरसठी थाना की टीम ने की जागरूकता गोष्ठी

-

  • जिला प्रोबेशन कार्यालय और बरसठी थाना की टीम ने की जागरूकता गोष्ठी

तेजस टूडे सं.
अनुपम मौर्य
बरसठी, जौनपुर। जिला प्रोबेशन कार्यालय की टीम और प्रभारी निरीक्षक बरसठी ने मिलकर थाना स्थानीय पर जागरुकता गोष्ठी का आयोजन किया जहां महिलाओं, बालिकाओं और पुरुषों को बाल विवाह, महिला उत्पीड़न, महिला अपराध और साइबर अपराध के विषय में जागरूक किया गया। इस मौके पर जिला प्रोबेशन अधिकारी विजय पाण्डेय ने बाल विवाह की गंभीरता और उसके समाज पर पड़ने वाले प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दिया। साथ ही बताया कि बाल विवाह से लड़कियों की शिक्षा, मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है और यह समाज के विकास में बाधक बनता है।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा महिला उत्पीड़न और महिला अपराध पर भी चर्चा की गई जिसमें महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और अपराधियों के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान साइबर अपराध के बढ़ते मामलों पर भी विस्तृत चर्चा की गई जिसमें विशेष रूप से इंटरनेट और सोशल मीडिया पर महिलाओं और बच्चों को सतर्क रहने के लिए सलाह दी गई।

वहीं प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि पुलिस और प्रशासन की ओर से इस तरह की जागरुकता गतिविधियों का आयोजन जारी रहेगा, ताकि समाज में अपराधों को कम किया जा सके और लोगों में कानून के प्रति जागरूकता बढ़े। गोष्ठी में क्षेत्र के कई महिला और पुरुष नागरिकों ने भाग लिया और कार्यक्रम की सराहना किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

LATEST POSTS

प्रसव केन्द्र पर तैनात एएनएम व स्टाफ नर्स का हुआ प्रशिक्षण

प्रसव केन्द्र पर तैनात एएनएम व स्टाफ नर्स का हुआ प्रशिक्षण सीएमओ ने दिये मूल मंत्र, कहा: देखभाल के साथ दें जरूरी जानकारीतेजस टूडे...

सुविवि में रंगोली एवं पोस्टर की कार्यशाला आयोजित

सुविवि में रंगोली एवं पोस्टर की कार्यशाला आयोजित राष्ट्र एवं समाज निर्माण के लिये आगे आयें महिलाएं एवं बेटियां: कुलपतितेजस टूडे ब्यूरो देवी प्रसाद शर्मा आजमगढ़।...

मुम्बई—नासिक हाईवे पर हुआ भीषण हादसा, दो ऑटो चालकों की हुई दर्दनाक मौत

मुम्बई—नासिक हाईवे पर हुआ भीषण हादसा, दो ऑटो चालकों की हुई दर्दनाक मौततेजस टूडे ब्यूरो राजू पाल भिवंडी, मुम्बई। नासिक एक्सप्रेस हाईवे पर भीषण सड़क हादसा...

आज का दिन नारी शक्ति के संघर्ष, संकल्प एवं सफलता का उत्साहवर्धन करने वाला है। डीडीओ

आज का दिन नारी शक्ति के संघर्ष, संकल्प एवं सफलता का उत्साहवर्धन करने वाला है। डीडीओतेजस टूडे ब्यूरो देवी प्रसाद शर्मा आजमगढ़। जुपिटर ऑडिटोरियम इंदिरा गांधी...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular