Sunday, March 8, 2026
HomeJaunpurJaunpur News: डीएम ने अभिलेख सत्यापन कार्यों का किया निरीक्षण

Jaunpur News: डीएम ने अभिलेख सत्यापन कार्यों का किया निरीक्षण

-

  • डीएम ने अभिलेख सत्यापन कार्यों का किया निरीक्षण

तेजस टूडे ब्यूरो
जौनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डा. दिनेश चन्द्र ने कलेक्ट्रेट परिसर में बनाये गये डिस्ट्रिक्ट कंट्रोल सेंटर (डीसीसी) में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अंतर्गत हो रहे अभिलेख सत्यापन के कार्यों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में विभिन्न जनपदों एवं अन्य प्रांतों से प्राप्त मतदाता सत्यापन से संबंधित पत्रों के क्रम में यह विशेष अभियान आयोजित किया गया है जिसके अंतर्गत जनपद के मूल निवासी जो अन्य जनपदों/प्रदेशों में निवास कर रहे हैं, उनके अभिलेखों के सत्यापन से संबंधित प्राप्त आवेदनों के समयबद्ध, पारदर्शी एवं शुद्ध सत्यापन सुनिश्चित किया जाना है।

उन्होंने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत माध्यमिक शिक्षा विभाग, पंचायत राज विभाग, नगर पालिका, नगर पंचायत, शिक्षा विभाग सहित तहसील स्तर के समस्त संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सत्यापन कार्य में लगाया गया है। अभियान के दौरान प्राप्त सभी प्रमाण पत्रों एवं अभिलेखों की गहन जांच-पड़ताल कर सत्यापन की कार्यवाही की जा रही है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिया कि जो अभिलेख ऑनलाइन माध्यम से सत्यापित किया जा सकता हैं, उन्हें ऑनलाइन विधि से ही सत्यापित किया जाय।

डा. चन्द्र ने निर्देश दिया कि सत्यापन कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाय तथा मा0 भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानकों एवं समय सीमा का पूर्णतः पालन किया जाय। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मतदाता सूची की शुद्धता एवं पारदर्शिता बनाये रखना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी परमानन्द झा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

LATEST POSTS

सीडीओ की अध्यक्षता में गौआश्रय स्थलों की जिलास्तरीय अनुश्रवण एवं मूल्यांकन समिति की बैठक सम्पन्न

सीडीओ की अध्यक्षता में गौआश्रय स्थलों की जिलास्तरीय अनुश्रवण एवं मूल्यांकन समिति की बैठक सम्पन्नतेजस टूडे सं. राहुल तिवारी अलीगढ़। मुख्य विकास अधिकारी योगेन्द्र कुमार की...

समस्या नहीं, समाधान की संस्कृति

समस्या नहीं, समाधान की संस्कृति खैर में सम्पूर्ण समाधान दिवस बना जवाबदेह प्रशासन का उदाहरण जनमानस ने सीधे प्रशासनिक अधिकारियों को बतायीं अपनी समस्याएंतेजस...

स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द महाराज का जागृति ब्राह्मण समाज ने किया भव्य स्वागत

स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द महाराज का जागृति ब्राह्मण समाज ने किया भव्य स्वागततेजस टूडे ब्यूरो जयशंकर दूबे सुलतानपुर। सुलतानपुर पहुंचे जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का जागृति ब्राह्मण समाज...

सीडीओ की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन

सीडीओ की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन शिकायतों का गुणवत्तापरक, समयबद्ध निस्तारण करें अधिकारी: सीडीओतेजस टूडे ब्यूरो एनके मिश्र लखीमपुर खीरी। आमजन की...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular