Sunday, March 8, 2026
HomeJaunpurJaunpur News: शिविर का उद्देश्य जरूरतमन्दों तक निःशुल्क चिकित्सा सेवा को पहुंचाना:...

Jaunpur News: शिविर का उद्देश्य जरूरतमन्दों तक निःशुल्क चिकित्सा सेवा को पहुंचाना: डा. एके यादव

-

  • शिविर का उद्देश्य जरूरतमन्दों तक निःशुल्क चिकित्सा सेवा को पहुंचाना: डा. एके यादव

  • श्री साईं श्रद्धा मेमोरियल हॉस्पिटल में लगा शिविर

  • शिविर में सैकड़ों मरीज पहुंचकर कराये जांच परीक्षण

तेजस टूडे सं.
विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के सरायबीरू में स्थित श्री साईं श्रद्धा मेमोरियल हॉस्पिटल में रविवार को नि:शुल्क जांच शिविर का आयोजन हुआ। इस दौरान लगभग सैकड़ों मरीज शिविर में पहुंचकर जांच व स्वास्थ्य परीक्षण कराये। शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने मरीजों एवं स्वास्थ्य शिविर में आने वालों की जाँच की एवं उनका उपचार कर स्वास्थ्य संबंधित चिकित्सा परामर्श भी दिया। शिविर में आने वाले मरीजों के लिये पंजीयन सहित अन्य व्यवस्थाओं हेतु कई काउंटर की व्यवस्था की गई थी। इस बाबत डॉ एके यादव ने कहा कि विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा ग्रामीण अंचल के मरीजों के इलाज की सुविधा के लिये शिविर के आयोजन का सिलसिला प्रारंभ किया गया है। शिविर में आये अंतिम व्यक्ति का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। अनेक जाँचे भी कराई गई। शिविर का उद्देश्य जरूरतमंदों तक निःशुल्क चिकित्सा सेवा को पहुंचाना है। इस अवसर पर डा. एमके कश्यप (एमबीबीएस डीएनवी एमडी), डा. विकास सिंगी (एमबीबीएस एमएस डीएनवी अर्थों), डा. प्रतीक्षा देवी (बीएएमएस सीसीवाईपी), डा. प्रणव नंदन त्रिपाठी (एमएस) समेत हॉस्पिटल के समस्त स्टॉप मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

LATEST POSTS

सीडीओ की अध्यक्षता में गौआश्रय स्थलों की जिलास्तरीय अनुश्रवण एवं मूल्यांकन समिति की बैठक सम्पन्न

सीडीओ की अध्यक्षता में गौआश्रय स्थलों की जिलास्तरीय अनुश्रवण एवं मूल्यांकन समिति की बैठक सम्पन्नतेजस टूडे सं. राहुल तिवारी अलीगढ़। मुख्य विकास अधिकारी योगेन्द्र कुमार की...

समस्या नहीं, समाधान की संस्कृति

समस्या नहीं, समाधान की संस्कृति खैर में सम्पूर्ण समाधान दिवस बना जवाबदेह प्रशासन का उदाहरण जनमानस ने सीधे प्रशासनिक अधिकारियों को बतायीं अपनी समस्याएंतेजस...

स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द महाराज का जागृति ब्राह्मण समाज ने किया भव्य स्वागत

स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द महाराज का जागृति ब्राह्मण समाज ने किया भव्य स्वागततेजस टूडे ब्यूरो जयशंकर दूबे सुलतानपुर। सुलतानपुर पहुंचे जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का जागृति ब्राह्मण समाज...

सीडीओ की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन

सीडीओ की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन शिकायतों का गुणवत्तापरक, समयबद्ध निस्तारण करें अधिकारी: सीडीओतेजस टूडे ब्यूरो एनके मिश्र लखीमपुर खीरी। आमजन की...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular