Jaunpur News : तालाब में डूबने से किशोर की मौत
अरविन्द यादव
मीरगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के गोधना गाँव में शनिवार की दोपहर तालाब में डूबने से एक किशोर की मौत हो गयी। घटना की जानकारी होते ही परिजन में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार गोधना गाँव निवासी पंकज गुप्ता का पुत्र निशान्त 16 वर्ष घर से पश्चिम आधा किमी दूर एक तालाब पर कुछ लड़कों के साथ नहाने गया था। वह वहां पर एक आम के पेड़ पर चढ़कर तालाब में कूद कूदकर नहा रहा था। वह कूदने के लिये ज्यों ही पेड़ पर चढ़ा, उसका पैर फिसल गया।
वह एक टहनी पकड़कर संभलने का प्रयास किया लेकिन टहनी भी टूट गयी। जिसके बाद वह पेड़ की मोटी जड़ पर गिर गया जिससे वह बेहोश होकर तालाब के अन्दर डूब गया। वहां उपस्थित लड़कों ने हल्ला मचाया तो गांव के लोगों ने उसे बाहर निकाला। उसे आनन-फानन में एक चिकित्सक के पास ले जाया गया ंजहां उसे चिकित्सक ने किशोर को मृत्यु घोषित कर दिया।