Tuesday, March 10, 2026
HomeJaunpurJaunpur News: शिक्षक एवं अधिकारियों ने सीखीं एआई की बारीकियां

Jaunpur News: शिक्षक एवं अधिकारियों ने सीखीं एआई की बारीकियां

-

  • शिक्षक एवं अधिकारियों ने सीखीं एआई की बारीकियां

  • पूर्वांचल विश्वविद्यालय में ‘एआई मंथन’ का हुआ विस्तार

तेजस टूडे सं.
विरेन्द्र यादव
सरायख्वाजा, जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति के निर्देशन में बुधवार को विश्वविद्यालय के विश्वेश्वरैया सभागार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) विषय पर एक दिवसीय ‘हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग’ सत्र का आयोजन हुआ। यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश की कुलाधिपति की प्रेरणा से लखनऊ में आयोजित ‘एआई मंथन 2026’ की सीख को विश्वविद्यालय स्तर पर लागू करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।

कुलपति प्रो. वंदना सिंह के निर्देशन में इस कार्यशाला में विश्वविद्यालय के शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्यों में आधुनिक तकनीक के समावेश पर बल दिया। कार्यक्रम की शुरुआत में इंजीनियरिंग संकाय के संकायाध्यक्ष प्रो. सौरभ पाल ने कार्यशाला की रूप—रेखा प्रस्तुत करते हुये बताया कि किस प्रकार एआई भविष्य की शिक्षा व्यवस्था का आधार बनने जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान विषय विशेषज्ञ डॉ. दिलीप यादव और डॉ. सुनील यादव ने प्रतिभागियों को एआई टूल्स के व्यावहारिक उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुये उनकी समस्याओं का समाधान किया।

इस दौरान एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में विश्वविद्यालय की प्रवेश प्रक्रिया (Admission Process) को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने के लिए विकसित किए जा रहे ‘एआई चैटबॉट’ का प्रस्तुतीकरण किया गया। यह चैटबॉट इंजीनियरिंग संकाय के संकायाध्यक्ष और कंप्यूटर साइंस के विभागाध्यक्ष के कुशल मार्गदर्शन में तैयार किया जा रहा है जिससे भविष्य में छात्र-छात्राओं को प्रवेश सम्बन्धी जानकारी प्राप्त करने में सुगमता होगी। कार्यशाला का संचालन डॉ. दिव्येंदु मिश्र और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. विक्रांत भटेजा ने किया।

इस अवसर पर कुलसचिव केश लाल, परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद सिंह, वित्त अधिकारी आत्मधर प्रकाश द्विवेदी, प्रो. अविनाश पाथर्डिकर, प्रो. मनोज मिश्र, प्रो. अशोक श्रीवास्तव, प्रो. रजनीश भास्कर, प्रो. संतोष कुमार, प्रो. अजय प्रताप सिंह, डॉ. अमरेंद्र सिंह, डॉ. रसिकेश, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. चंदन सिंह, डॉ. अनुराग सिंह, डॉ. ज्ञानेंद्र पाल सहित तमाम प्रोफेसर, शिक्षकगण उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

LATEST POSTS

प्रसव केन्द्र पर तैनात एएनएम व स्टाफ नर्स का हुआ प्रशिक्षण

प्रसव केन्द्र पर तैनात एएनएम व स्टाफ नर्स का हुआ प्रशिक्षण सीएमओ ने दिये मूल मंत्र, कहा: देखभाल के साथ दें जरूरी जानकारीतेजस टूडे...

सुविवि में रंगोली एवं पोस्टर की कार्यशाला आयोजित

सुविवि में रंगोली एवं पोस्टर की कार्यशाला आयोजित राष्ट्र एवं समाज निर्माण के लिये आगे आयें महिलाएं एवं बेटियां: कुलपतितेजस टूडे ब्यूरो देवी प्रसाद शर्मा आजमगढ़।...

मुम्बई—नासिक हाईवे पर हुआ भीषण हादसा, दो ऑटो चालकों की हुई दर्दनाक मौत

मुम्बई—नासिक हाईवे पर हुआ भीषण हादसा, दो ऑटो चालकों की हुई दर्दनाक मौततेजस टूडे ब्यूरो राजू पाल भिवंडी, मुम्बई। नासिक एक्सप्रेस हाईवे पर भीषण सड़क हादसा...

आज का दिन नारी शक्ति के संघर्ष, संकल्प एवं सफलता का उत्साहवर्धन करने वाला है। डीडीओ

आज का दिन नारी शक्ति के संघर्ष, संकल्प एवं सफलता का उत्साहवर्धन करने वाला है। डीडीओतेजस टूडे ब्यूरो देवी प्रसाद शर्मा आजमगढ़। जुपिटर ऑडिटोरियम इंदिरा गांधी...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular