Wednesday, April 22, 2026
HomeJaunpurJaunpur News: तहफूज-ए-कब्रिस्तान कमेटी व पंजतनी कमेटी ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

Jaunpur News: तहफूज-ए-कब्रिस्तान कमेटी व पंजतनी कमेटी ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

-

  • तहफूज-ए-कब्रिस्तान कमेटी व पंजतनी कमेटी ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

तेजस टूडे सं.
संजय शुक्ला
जौनपुर। तहफ़ूज़-ए-कब्रिस्तान कमेटी व पंजतनी कमेटी ने सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट इंद्रनंदन सिंह को जिलाधिकारी के नाम संयुक्त ज्ञापन सौंपते हुये मांग किया कि विगत 4 मार्च को होली के दिन कोतवाली थाना के भंडारी रेलवे स्टेशन के पीछे क़दम रसूल छोटी लाइन इमामबाड़े में अराजक तत्वों द्वारा तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया गया था। वहीं इमामबाड़े के पूरब की तरफ लाइन बाजार थाना क्षेत्र के मानेपुर में स्थित कब्रिस्तान में शहीद बाबा की कब्रों को भी अराजक तत्वों ने तोड़—फोड़ करके माहौल बिगड़ने का प्रयास किया था। ऐसे में उक्त पूरे प्रकरण की पुलिस अधिकारी व राजस्व की टीम द्वारा जांच कराकर कब्रिस्तान की सुरक्षा व्यवस्था करने के साथ और अराजक तत्वों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाय। सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि उक्त प्रकरण की जांच कर दोषियों के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। वहीं प्रतिनिधिमंडल ने लाइन बाजार थानाध्यक्ष सतीश सिंह को भी प्रार्थना पत्र देकर पूरे मामले की जांच कर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग किया।प्रतिनिधिमंडल ने कोतवाली पुलिस द्वारा 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने पर आभार प्रकट करते हुए कहा कि इस प्रकरण की जांच करके दोषियों के विरूद्ध कार्यवाही की जाय। इस अवसर पर अध्यक्ष शाहिद मेंहदी, कब्रिस्तान कमेटी के महासचिव सरदार हुसैन, मेहंदी रज़ा एडवोकेट, नेहाल हैदर, कैफ़ी रिजवी, हसनैन कमर दीपू सहित तमाम लोग मौजूद थे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

LATEST POSTS

एक किलोमीटर क्षेत्र में फैली भीषण आग की लपटें

एक किलोमीटर क्षेत्र में फैली भीषण आग की लपटें बागवानी एवं भूसा जलकर खाक, फसल कटने से टला बड़ा नुकसानतेजस टूडे ब्यूरो रविन्द्र चौधरी कालपी, (जालौन)।...

सड़कों पर मौत का खेल

सड़कों पर मौत का खेल हाईवे पर लोडर में ठूंसकर भरे लोग, आरटीओ की लापरवाही उजागरतेजस टूडे ब्यूरो रविन्द्र चौधरी उरई, (जालौन)। रावतान स्टेट हाईवे पर...

सीसी टीम के लिये प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

सीसी टीम के लिये प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजिततेजस टूडे ब्यूरो अब्दुल शाहिद बहराइच। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के आदेश क्रम में जनपद में सड़क दुर्घटनाओं एवं उनमें...

बैठक में नहीं आये जिम्मेदार अधिकारी

बैठक में नहीं आये जिम्मेदार अधिकारीतेजस टूडे ब्यूरो बृजेन्द्र कुमार सुमेरपुर, हमीरपुर। राजकीय नलकूपों की दुर्दशा को ठीक करने के लिए ब्लॉक प्रमुख द्वारा बुलाई गई...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular