निर्धारित प्रारूप पर प्रमाणित कर फार्म-6, 7 एवं 8 स्वतः जमा करायें: डीएम
तेजस टूडे सं.
अतुल राय
जलालपुर, जौनपुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान (SIR) के अन्तर्गत कार्यालय क्षेत्र पंचायत सिरकोनी विधानसभा क्षेत्र 371 जफराबाद और कार्यालय क्षेत्र पंचायत जलालपुर पर जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र ने मतदाता सूची से संबंधित कार्यवाहियों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने बीएलओ को निर्देशित किया गया कि भारत निर्वाचन आयोग से प्राप्त अनमैप्ड मतदाताओं से संबंधित नोटिसों की तामील प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित की जाय। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित बीएलए से संवाद करते हुए यह भी सुनिश्चित किया कि फॉर्म-6, फॉर्म-7 एवं फॉर्म-8 भरने एवं जमा करने में किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो रही है। बीएलए ने बताया कि बीएलओ एवं सुपरवाइजरों द्वारा पूर्ण सहयोग प्रदान किया जा रहा है और किसी प्रकार की कठिनाई नहीं है।
जिलाधिकारी ने बताया कि सुनवाई की समुचित व्यवस्था की गई है। मतदाता स्वयं उपस्थित होकर अथवा अधिकृत व्यक्ति के माध्यम से आवश्यक साक्ष्यों सहित अपना पक्ष रख सकते हैं। उन्होंने सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील किया कि वे बीएलओ के कार्यों में सहयोग करें तथा निर्धारित प्रारूप पर प्रमाणित कर फॉर्म-6, 7 एवं 8 स्वतः जमा करायें। इस दौरान उन्होंने उपस्थित ग्रामवासियों से वार्ता करते हुए कहा कि जिनको भी नोटिस निर्गत किया गया है वे नियत तिथि पर अपने दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर अपना साक्ष्य मिलान करा ले। इसमें एईआरओ द्वारा पूरा सहयोग किया जाएगा। इस अवसर पर संबंधित ईआरओ, बीएलओ तथा विभिन्न राजनैतिक दलों के बीएलए, ग्रामवासी उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














