HomeJaunpurJaunpur News: विद्या मन्दिर में संस्थापक वेद प्रकाश की प्रतिमा का हुआ...

Jaunpur News: विद्या मन्दिर में संस्थापक वेद प्रकाश की प्रतिमा का हुआ अनावरण

  • विद्या मन्दिर में संस्थापक वेद प्रकाश की प्रतिमा का हुआ अनावरण

  • नम आंखों से दी गयी श्रद्धांजलि, जुटीं तमाम हस्तियां

तेजस टूडे ब्यूरो
अजय पाण्डेय
जौनपुर। शहर के हुसेनाबाद स्थित वेद कॉन्वेंट स्कूल परिसर में भावनात्मक माहौल के बीच विद्यालय के संस्थापक एवं वालीबॉल के राष्ट्रीय खिलाड़ी वेद प्रकाश श्रीवास्तव बमबम की प्रतिमा का अनावरण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे जिन्होंने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश टण्डन तथा विशिष्ट अतिथि राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पूर्व अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव ने प्रतिमा का अनावरण कर महान व्यक्तित्व को याद किया। वहीं वक्ताओं ने कहा कि स्व. वेद प्रकाश जी ने शिक्षा और खेल क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया। जहां उन्होंने विद्यालय की स्थापना कर शिक्षा का दीप जलाया, वहीं वालीबॉल के राष्ट्रीय खिलाड़ी के रूप में जनपद का नाम रोशन किया।
मुख्य अतिथि श्री टण्डन ने कहा कि ऐसे व्यक्तित्व विरले होते हैं जो समाज के लिये प्रेरणा बन जाते हैं। उनकी जीवन यात्रा संघर्ष, समर्पण और उपलब्धियों से भरी रही जिससे नई पीढ़ी को सीख लेनी चाहिये। विशिष्ट अतिथि राकेश श्रीवास्तव ने बमबम जी के योगदान को याद करते हुये कहा कि उनका जीवन युवाओं के लिये मार्गदर्शक है और उनकी स्मृति सदैव समाज को प्रेरित करती रहेगी।
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत से हुई जहां विद्यालय के प्रबन्धक पवन प्रकाश श्रीवास्तव एवं रतन प्रकाश श्रीवास्तव ने माल्यार्पण कर अतिथियों का अभिनन्दन किया। इस अवसर पर अमित श्रीवास्तव, कमल मिश्रा, सुनील मिश्रा, संजय मिश्रा सहित विद्यालय के तमाम शिक्षकगण के अलावा तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुये उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। अन्त में विद्यालय परिवार की ओर से सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया गया। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा, सम्मान और प्रेरणा का अद्भुत संगम देखने को मिला।
.

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

Must Read