Sunday, March 8, 2026
HomeJaunpurJaunpur News: खेल आयोजन युवाओं के प्रतिभा को निखारने का बनते है...

Jaunpur News: खेल आयोजन युवाओं के प्रतिभा को निखारने का बनते है माध्यम: अमरीश

-

  • खेल आयोजन युवाओं के प्रतिभा को निखारने का बनते है माध्यम: अमरीश

  • सरकार खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिये है प्रतिबद्ध: जगदीश

  • मां दुर्गा मेमोरियल राज्यस्तरीय वालीबात प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

  • रविवार को होगा प्रतियोगिता का महामुकाबला

तेजस टूडे सं.
विनोद कुमार
चन्दवक, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के मूर्खा गांव में स्थित मां दुर्गा गर्ल्स पीजी कालेज में आयोजित मां दुर्गा मेमोरियल राज्यस्तरीय महिला एवं पुरूष वॉलीबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन 8 टीमों ने प्रतिभाग किया। इसमें हरियाणा ने बिहार को 25-25 व 11-18 अंक से पराजित किया। आजमगढ़ टीम ने गाजियाबाद को 25-25 व 6-2 अंक से पराजित किया। मुबारकपुर ने स्टार कटौली 25-25 व 13-20 से पराजित किया। डेहरी ने फैजाबाद को 22- 25-25 व 25—18—13 अंक से पराजित किया।

प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि वाराणसी विकास प्राधिकरण बोर्ड के मानक सदस्य अमरीश सिंह ने खिलाड़ियों के कौशल की सराहना करते हुए कहा कि खेल शारीरिक विकास के साथ मानसिक, अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का सशक्त माध्यम है। ऐसे आयोजन युवाओं के लिए प्रतिभाओं को निखारने का माध्यम बनते हैं। वहीं जफराबाद विधायक जगदीश नारायण राय ने कहा कि सरकार खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए हर संभव सहयोग प्रदान किया जा रहा है।

प्रतियोगिता के आयोजक दयाशंकर सिंह मुख्य व विशिष्ट अतिथि को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।। इस अवसर पर अवकाश प्राप्त सीडीओ यशवंत सिंह, अरविन्द सिंह, दिनेश सिंह, अखिलेश सिंह, राहुल सिंह, विनय सिंह फ़ौजी, शीतलदान सिंह, प्रमोद सिंह, राजवंत सिंह, डॉ सुरेश सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व ब्लाक प्रमुख जय प्रकाश राम ने किया। इस दौरान आयोजक दयाशंकर सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता का महामुकाबला 1 फरवरी दिन रविवार को होगा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

LATEST POSTS

सीडीओ की अध्यक्षता में गौआश्रय स्थलों की जिलास्तरीय अनुश्रवण एवं मूल्यांकन समिति की बैठक सम्पन्न

सीडीओ की अध्यक्षता में गौआश्रय स्थलों की जिलास्तरीय अनुश्रवण एवं मूल्यांकन समिति की बैठक सम्पन्नतेजस टूडे सं. राहुल तिवारी अलीगढ़। मुख्य विकास अधिकारी योगेन्द्र कुमार की...

समस्या नहीं, समाधान की संस्कृति

समस्या नहीं, समाधान की संस्कृति खैर में सम्पूर्ण समाधान दिवस बना जवाबदेह प्रशासन का उदाहरण जनमानस ने सीधे प्रशासनिक अधिकारियों को बतायीं अपनी समस्याएंतेजस...

स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द महाराज का जागृति ब्राह्मण समाज ने किया भव्य स्वागत

स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द महाराज का जागृति ब्राह्मण समाज ने किया भव्य स्वागततेजस टूडे ब्यूरो जयशंकर दूबे सुलतानपुर। सुलतानपुर पहुंचे जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का जागृति ब्राह्मण समाज...

सीडीओ की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन

सीडीओ की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन शिकायतों का गुणवत्तापरक, समयबद्ध निस्तारण करें अधिकारी: सीडीओतेजस टूडे ब्यूरो एनके मिश्र लखीमपुर खीरी। आमजन की...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular