Tuesday, March 10, 2026
HomeJaunpurJaunpur News: खेल प्रतियोगिता से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मिलता...

Jaunpur News: खेल प्रतियोगिता से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मिलता है अवसर: विधायक

-

  • खेल प्रतियोगिता से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मिलता है अवसर: विधायक

  • विधानसभा स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न

तेजस टूडे सं.
डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक दल विभाग के तत्वाधान में विकास खण्ड के कम्मरपुर गांव स्थित खेल मैदान में विधानसभा शाहगंज स्तरीय विधायक खेल स्पर्धा क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी विकास वर्मा के संयोजन में हुई। एथलेटिक्स, कुश्ती, कबड्डी, बालीबाल आदि खेल आयोजित हुये। प्रतियोगिता में विधानसभा शाहगंज क्षेत्र की विभिन्न टीमों ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक रमेश सिंह ने फीता काटकर क्रीड़ा प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। साथ ही प्रतिभागियों एवं क्षेत्रीय गणमान्य लोगों को सम्बोधित करते हुये कहा कि खेल प्रतियोगिता युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करती है। साथ ही खेल के माध्यम से एक स्वस्थ और मजबूत समाज की नींव रखने का संदेश भी देती है। खेल जीवन का अभिन्न अंग है। यह केवल शारीरिक शक्ति ही नहीं बढ़ाता, बल्कि मानसिक दृढ़ता, अनुशासन और टीम भावना का भी पाठ पढ़ाता है।

विशिष्ट अतिथि प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. उमेश चन्द्र तिवारी ने कहा कि खेल के द्वारा युवाओं में बहुमुखी प्रतिभा का विकास होता है। साथ ही खिलाड़ियों में अनुशासन एवं आपसी सौहार्द की भावना बलवती होती है। प्रतियोगिता में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित खण्ड शिक्षा अधिकारी आनंद प्रकाश सिंह ने प्रतिभागियों को खेल की उपयोगिता बताते हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। क्रीड़ा प्रतियोगिता में कबड्डी बालिका वर्ग में डेहरी की टीम विजेता तथा कस्तूरबा विद्यालय शाहगंज उपविजेता रही। वहीं बालीबाल में बालिका वर्ग में कस्तूरबा विद्यालय सुइथाकला की टीम विजेता तथा शाहगंज उप विजेता रही। 100 मीटर दौड़ में सुमित प्रथम तथा संगम प्रजापति दूसरे स्थान पर रहे। 400 मीटर में मानसिंह प्रथम तथा सत्यम द्वितीय, 600 मीटर दौड़ में विवेक प्रथम एवं आयुष यादव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

क्रीडा प्रतियोगिता के समापन पर एडीओ आइएसबी ब्रम्हानन्द यादव, जेई एमआई अनिल सिंह, ग्राम विकास-पंचायत अधिकारी राजेन्द्र सिंह सोनल, जितेंद्र शाह, सौरभ मिश्र, मान सिंह, सत्यम दयाल सहित अन्य अतिथियों द्वारा सफल प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किया गया। खेल प्रतियोगिता व्यायाम शिक्षक राकेश यादव, राय साहब सिंह, मनोज यादव, धर्मेंद्र, विजय, जय प्रकाश, मनीष सिंह की देख—रेख में सम्पन्न हुई। बीइओ विकास वर्मा ने प्रतिभागी सभी खिलाड़ियों को शुभकामना देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाध्यापक पारस नाथ यादव ने किया। इस अवसर पर राज्यपाल पुरस्कृत प्रधानाध्यापक सतीश सिंह, सुधाकर सिंह, रमेश सिंह, जितेन्द्र, हनुमान प्रजापति, हरगोविन्द सहित तमाम खेलप्रेमी मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

LATEST POSTS

प्रसव केन्द्र पर तैनात एएनएम व स्टाफ नर्स का हुआ प्रशिक्षण

प्रसव केन्द्र पर तैनात एएनएम व स्टाफ नर्स का हुआ प्रशिक्षण सीएमओ ने दिये मूल मंत्र, कहा: देखभाल के साथ दें जरूरी जानकारीतेजस टूडे...

सुविवि में रंगोली एवं पोस्टर की कार्यशाला आयोजित

सुविवि में रंगोली एवं पोस्टर की कार्यशाला आयोजित राष्ट्र एवं समाज निर्माण के लिये आगे आयें महिलाएं एवं बेटियां: कुलपतितेजस टूडे ब्यूरो देवी प्रसाद शर्मा आजमगढ़।...

मुम्बई—नासिक हाईवे पर हुआ भीषण हादसा, दो ऑटो चालकों की हुई दर्दनाक मौत

मुम्बई—नासिक हाईवे पर हुआ भीषण हादसा, दो ऑटो चालकों की हुई दर्दनाक मौततेजस टूडे ब्यूरो राजू पाल भिवंडी, मुम्बई। नासिक एक्सप्रेस हाईवे पर भीषण सड़क हादसा...

आज का दिन नारी शक्ति के संघर्ष, संकल्प एवं सफलता का उत्साहवर्धन करने वाला है। डीडीओ

आज का दिन नारी शक्ति के संघर्ष, संकल्प एवं सफलता का उत्साहवर्धन करने वाला है। डीडीओतेजस टूडे ब्यूरो देवी प्रसाद शर्मा आजमगढ़। जुपिटर ऑडिटोरियम इंदिरा गांधी...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular