Jaunpur News: सपा कार्यकर्ताओं ​ने थामा रालोद का हाथ

Jaunpur News: सपा कार्यकर्ताओं ​ने थामा रालोद का हाथ

जौनपुर। राष्ट्रीय लोकदल जौनपुर की मासिक बैठक तारापुर स्थिति कार्यालय पर जिलाध्यक्ष डा. सत्येन्द्र सिंह की अध्यक्षता में हुई। मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव राम आसरे विश्वकर्मा रहे। आज सपा छोड़ कर आये नागेन्द्र कुमार यादव “पंधारी” ने राष्ट्रीय लोकदल की नितियों एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जयन्त चौधरी पर विश्वास करते हुए अपने साथियों के साथ रालोद की सदस्यता ग्रहण किया। नये सदस्यों का जिलाध्यक्ष डा. सत्येन्द्र सिंह ने स्वागत करते हुए कहा कि आप लोग गांव—गांव जाकर लोगों को पार्टी की नीतियों से अवगत कराते हुए पार्टी की रीति-नीति एवं पूर्व में किए गए कार्यों को बतायें और आने वाले 2022 के चुनाव के लिए वूथ स्तर पर अधिक से अधिक लोगों को पार्टी में शामिल कर मजबूती से खड़े हों, जिससे आने वाले चुनाव में दमदारी से भाग लें।

सदस्यता ग्रहण करने वालों में मुख्य रूप से आनन्द यादव, विशाल कन्नौजिया, शामिर यादव, जिलाजीत यादव, अमित कुमार यादव, अंकित यादव, धर्मेन्द्र कुमार यादव, आकाश यादव, पंकज यादव, सचिन शुक्ला, श्याम कुमार गौड़, रोहित यादव, सचिन यादव, संदीप कुमार, राकेश विश्वकर्मा, श्रीमती सुशीला यादव आदि रहे। पार्टी पदाधिकारियों में मुख्य रूप से प्रदेश सचिव सुनील सिंह, जिला उपाध्यक्ष डा. एसए रिजवी, महेंद्र विश्वकर्मा, जिला महासचिव प्रदीप तिवारी, जिला सचिव शमशेर अली, दानिश, विनय कुमार यादव, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ निसार अहमद, मीडिया प्रभारी उपेन्द्र श्रीवास्तव, अध्यक्ष आईटी सेल अमरेन्द्र श्रीवास्तव, युवा प्रदेश सचिव ऊधम सिंह यादव, बांकेलाल शुक्ला आदि रहे।

हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 7007529997, 9918557796

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent