Tuesday, March 10, 2026
HomeJaunpurJaunpur News: साहब, बेटा फौज में है, पड़ोसी असलहा दिखाकर जानमाल की...

Jaunpur News: साहब, बेटा फौज में है, पड़ोसी असलहा दिखाकर जानमाल की दे रहा धमकी

-

  • साहब, बेटा फौज में है, पड़ोसी असलहा दिखाकर जानमाल की दे रहा धमकी

  • पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

तेजस टूडे सं.
विनोद कुमार
चन्दवक, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के रामगढ़ गांव निवासी आशा मिश्रा ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि बेटा अमित मिश्रा भारतीय थल सेना में पिछले 23 वर्षों से सीमा पर देश की सुरक्षा कर रहा है। वर्तमान में लद्दाख के चीन बॉर्डर पर तैनात हैं। पति की मौत हो चुकी है। घर पर वह अकेली रहती हैं। इसी का फायदा उठाकर पड़ोसी संजय पाण्डेय व अवधेश पाण्डेय जबरन जमीन कब्जाने की कोशिश कर रहे हैं। शुक्रवार को उक्त आरोपी अपने परिवार के साथ उनके दरवाजे पर आकर गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर संजय पाण्डेय अवैध असलहा निकालकर जान से मारने की धमकी देने लगा। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी आये दिन दरवाजे पर खड़े होकर गाली-गलौज करते हैं और भय का माहौल बनाकर जमीन हड़पना चाहते हैं। पीड़िता गांव में दबंगों की धमकियों से डरी-सहमी है। थाना प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि मामले में मिली तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

LATEST POSTS

प्रसव केन्द्र पर तैनात एएनएम व स्टाफ नर्स का हुआ प्रशिक्षण

प्रसव केन्द्र पर तैनात एएनएम व स्टाफ नर्स का हुआ प्रशिक्षण सीएमओ ने दिये मूल मंत्र, कहा: देखभाल के साथ दें जरूरी जानकारीतेजस टूडे...

सुविवि में रंगोली एवं पोस्टर की कार्यशाला आयोजित

सुविवि में रंगोली एवं पोस्टर की कार्यशाला आयोजित राष्ट्र एवं समाज निर्माण के लिये आगे आयें महिलाएं एवं बेटियां: कुलपतितेजस टूडे ब्यूरो देवी प्रसाद शर्मा आजमगढ़।...

मुम्बई—नासिक हाईवे पर हुआ भीषण हादसा, दो ऑटो चालकों की हुई दर्दनाक मौत

मुम्बई—नासिक हाईवे पर हुआ भीषण हादसा, दो ऑटो चालकों की हुई दर्दनाक मौततेजस टूडे ब्यूरो राजू पाल भिवंडी, मुम्बई। नासिक एक्सप्रेस हाईवे पर भीषण सड़क हादसा...

आज का दिन नारी शक्ति के संघर्ष, संकल्प एवं सफलता का उत्साहवर्धन करने वाला है। डीडीओ

आज का दिन नारी शक्ति के संघर्ष, संकल्प एवं सफलता का उत्साहवर्धन करने वाला है। डीडीओतेजस टूडे ब्यूरो देवी प्रसाद शर्मा आजमगढ़। जुपिटर ऑडिटोरियम इंदिरा गांधी...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular