JAUNPUR NEWS : विधायक राजहंस सिंह के आवास पर 16 से होगा श्रीमदभागवत कथा
JAUNPUR NEWS : विधायक राजहंस सिंह के आवास पर 16 से होगा श्रीमदभागवत कथा
मडियाहू, जौनपुर। स्थानीय तहसील क्षेत्र के असावा (रामपुर) में महाराष्ट्र विधान परिषद सदस्य राजहंस सिंह के निवास पर 16 नवंबर दिन बुधवार से श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ होगा। भाजपा विधायक श्री सिंह ने बताया कि जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी नारायणानंद तीर्थ जी महाराज के श्री मुख से कथा पाठ होगा। 22 नवंबर तक चलने वाले कथा पाठ में हर रोज दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक पाठ किया जाएगा। श्री सिंह ने सभी श्रद्धालुओं से श्रीमद भागवत कथा पाठ में हिस्सा लेने की अपील किया है। सनातन धर्म के 18 पवित्र पुराण हैं जिनमें एक भागवत् पुराण भी है। इसे श्रीमद्भागवत या केवल भागवतम् भी कहते हैं। यह जगत के पालक श्रीविष्णुजी के धरती पर लिए गए 24 अवतारों के साथ उस दौरान उनके जीवन की कथा का भावपूर्ण वर्णन है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।