jaunpur News:श्री देवनाथपुरम गोवर्धन धाम गौशाला ट्रस्ट ने की शिवभक्तों की सेवा
जौनपुर। श्रावण मास में नागपंचमी पर बोल बम दण्डवत संघ जौनपुर द्वारा हनुमान घाट से जल लेकर आजमगंज स्थित श्री जोगेश्वरनाथ मंदिर तक ‘‘साष्टांग दंडवत यात्रा’’ में शिवभक्तों के सेवार्थ हेतु बाबा बारीनाथ मठ के महंत ब्रम्हलीन योगी देवनाथ जी महाराज द्वारा स्थापित ‘‘श्री देवनाथपुरम गोवर्धन धाम गौशाला ट्रस्ट’’ जौनपुर मण्डल ने नवाब युसूफ रोड चौराहा पर जलपान का स्टाल लगाकर शिवभक्तों का सेवा कार्य किया।
जौनपुर मण्डल के प्रभारी पियूष चतुर्वेदी व संयोजक पंकज यादव, राजेन्द्र सिंह ने बताया कि जनपद में ब्रम्हलीन गुरुदेव योगी देवनाथ जी महाराज के विचारों को ध्यान में रखकर उनके बताये गये मार्ग पर यह संगठन जनपद में सुचारु रुप से समय-समय पर सेवा प्रदान कर रही है और करती रहेगी। इस तरह के कार्यों में संस्था की हमेशा बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी होगी। कार्यक्रम को सफल बनाने में रवि देवनाथ, विष्णु गौड, राकेश पाठक, ध्रुव कुशवाहा, कमलेश मिश्र, दिनकर जोगी, राहुल पाठक, नीरज शाह, शशि साहू ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












