Jaunpur News: युवाओं के श्रमदान से स्वच्छ हुआ शिव धाम बेलवाई

  • युवाओं के श्रमदान से स्वच्छ हुआ शिव धाम बेलवाई

  • सेवा भाव की क्षेत्र भर में हो रही सराहना

तेजस टूडे सं.
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। श्री भुवनेश्वरनाथ महादेव मंदिर, शिवधाम बेलवाई में पुरुषोत्तम मास मेला सम्पन्न होने के बाद मंदिर परिसर में फैली गंदगी को गांव के युवाओं ने श्रमदान कर साफ कर एक प्रेरणादायक मिसाल पेश किया। उनके इस सेवा भाव और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति समर्पण की क्षेत्रभर में सराहना हो रही है।

मन्दिर में पुरुषोत्तम मास मेला के दौरान दूर-दूर से विद्वानजन अपनी गद्दी स्थापित करते हैं तथा श्रद्धालु अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर कड़ाही चढ़ाकर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। मेला समाप्त होने के बाद मंदिर परिसर में छप्पर के पुआल, पत्तियां, दोना-पत्तल एवं प्लास्टिक की थैलियों के कारण काफी गंदगी फैल गई थी। पूरा प्रांगण कचरे से पट गया था और सफाई की जिम्मेदारी लेने के लिए कोई आगे नहीं आ रहा था।

ऐसी स्थिति में पूर्व प्रधान एवं देवदीप मानव उत्थान सेवा समिति, शिवधाम बेलवाई के सचिव दिलीप मोदनवाल ने रात्रि में लोगों से अगले दिन श्रमदान हेतु सहयोग की अपील किया। उनके आह्वान पर सुबह गांव के होनहार बच्चों और नवयुवकों की टोली मंदिर परिसर पहुंच गई। सभी ने मिलकर श्रमदान किया और देखते ही देखते पूरे प्रांगण की साफ-सफाई कर परिसर को स्वच्छ एवं सुंदर बना दिया।
इस पुनीत कार्य में शिवशंकर, विनीत, सार्थक, अनुराग, जगदीश, सुनील, अंशुल मोदनवाल, पंकज गिरी, साहिल सोनी, शिवा, सुमित, शिवम, प्रेम, आदर्श, अंश, अजित, करन, अमित अग्रहरि सहित अन्य युवाओं का सराहनीय योगदान रहा। शिवधाम बेलवाई के इन युवाओं ने यह सिद्ध कर दिया कि समाज की जिम्मेदारी केवल किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि हम सभी की है। उनके इस सेवा भाव एवं श्रमदान की क्षेत्रभर में सराहना की जा रही है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA