Jaunpur News:शीतला चौकियां धाम: गुप्त नवरात्रि के दूसरे दिन भक्तों का उमड़ा सैलाब
चौकियां धाम, जौनपुर। गुप्त नवरात्रि के दूसरे दिन सोमवार को मां शीतला चौकियां धाम में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी रही। प्रातःकाल मन्दिर के कपाट खुलने के पश्चात माता रानी का श्रृंगार करके आरती—पूजन किया गया। सुबह से ही कतार में खड़े होकर भक्तों ने माता रानी का दर्शन—पूजन किया। श्रद्धालु भोर से ही लाइन लगाकर खडे रहे।
हवन—पूजन मां के जयकारे के साथ दिन भर दर्शन—पूजन होता रहा। सोमवार को मुंडन संस्कार का शुभ मुहूर्त होने के कारण काफी भीड़ चौकियां में देखी गईं। जगह—जगह मुंडन संस्कार होते रहे। वाहनों को लंबी लाइन लगी रही। वाहन खड़ी करने की जगह कम पड़ गई। धीरे—धीरे वाहन खिसकते रहे। देर शाम तक दर्शन पूजन का क्रम चलता रहा। सुरक्षा की दृष्टि से मन्दिर क्षेत्र में पुलिस एवं पीएसी बल तैनात रही।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














