HomeJaunpurJaunpur News: शाहगंज पुलिस ने शातिर चोर को दबोचा, 3 मोबाइल भी...

Jaunpur News: शाहगंज पुलिस ने शातिर चोर को दबोचा, 3 मोबाइल भी बरामद

  • शाहगंज पुलिस ने शातिर चोर को दबोचा, 3 मोबाइल भी बरामद

तेजस टूडे सं.
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय शाहगंज पुलिस ने मोबाइल चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए एक शातिर मोबाइल चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी के तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार चोर ताज मोहम्मद पुत्र साहब अली निवासी बड़ागांव थाना शाहगंज (हाल पता ग्राम तिघरा थाना खुटहन) है। उसके कब्जे से चोरी के 3 मोबाइल (रेडमी-12, टेक्नो स्पार्क 30C 5G एवं रेडमी-8) बरामद हुये हैं। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता की धारा 317(2) की बढ़ोतरी भी की गई है।

पुलिस के मुताबिक पूर्वी कौड़िया निवासी फखरे आलम ने 15 जुलाई 2026 को थाना शाहगंज में तहरीर देकर बताया था कि 11 जुलाई को नूरानी मस्जिद के पास नमाज के दौरान उनका मोबाइल चोरी हो गया था। इस संबंध में थाना शाहगंज में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही थी। तकनीकी साक्ष्यों और सर्विलांस की मदद से पुलिस ने आरोपी तक पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने मोबाइल चोरी की घटना स्वीकार करते हुए अपनी गलती मानी तथा न्यायालय में अपना पक्ष रखने की बात कही। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह, उपनिरीक्षक ओम प्रकाश पांडेय सहित थाना शाहगंज की क्राइम टीम शामिल रही।

 

 

 

 

Must Read