Tuesday, March 10, 2026
HomeJaunpurJaunpur News: सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शाहगंज ने निकाली जागरूकता रैली

Jaunpur News: सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शाहगंज ने निकाली जागरूकता रैली

-

  • सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शाहगंज ने निकाली जागरूकता रैली

  • स्वस्थ जीवनशैली व समय पर जांच से ही कैंसर पर पाया जा सकता काबू: डा. फारूकी

तेजस टूडे सं.
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। विश्व कैंसर दिवस पर स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा आमजन को जागरूक करने के उद्देईटश्य से मंगलवार को जागरूकता रैली का आयोजन हुआ। रैली का आयोजन अधीक्षक डॉ. रफीक फारूकी के दिशा-निर्देशन में हुआ जबकि नेतृत्व नोडल अधिकारी डॉ. राकेश कुमार ने किया। रैली में शामिल चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने नगर सहित आस—पास के क्षेत्रों में भ्रमण कर कैंसर के प्रति लोगों को सतर्क किया।

रैली के दौरान नोडल अधिकारी डॉ. राकेश कुमार ने कहा कि कैंसर कई प्रकार का होता है जिनमें मुंह का कैंसर, फेफड़े का कैंसर, स्तन कैंसर, गर्भाशय ग्रीवा कैंसर और रक्त कैंसर प्रमुख हैं। तंबाकू, गुटखा, धूम्रपान, असंतुलित आहार, शारीरिक निष्क्रियता और देर से जांच कैंसर के मुख्य कारण बनते हैं। यदि प्रारंभिक अवस्था में ही कैंसर की पहचान कर ली जाए तो इसका उपचार संभव है और रोगी सामान्य जीवन जी सकता है।

डॉ. राकेश ने लोगों से अपील किया कि वे नियमित स्वास्थ्य जांच कराएं, संतुलित व पौष्टिक आहार लें, तंबाकू व नशे से दूरी बनाए रखें तथा शरीर में किसी भी प्रकार की गांठ, लगातार दर्द, असामान्य रक्तस्राव, वजन में अचानक कमी या लंबे समय तक ठीक न होने वाली समस्या को नजरअंदाज न करें। उन्होंने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कैंसर की प्रारंभिक जांच, परामर्श एवं आवश्यक मार्गदर्शन की सुविधा उपलब्ध है जिसका लाभ लोग अवश्य उठाएं।
रैली के माध्यम से “कैंसर से डरें नहीं, समय पर जांच कराएं” का संदेश दिया गया। इस अवसर पर डॉ. हरिओम मौर्या, डॉ. आर.बी. यादव, डॉ. आर.के. वर्मा, डॉ. आशीष यादव, डॉ. जमालुद्दीन खान सहित समस्त स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति रही।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

LATEST POSTS

प्रसव केन्द्र पर तैनात एएनएम व स्टाफ नर्स का हुआ प्रशिक्षण

प्रसव केन्द्र पर तैनात एएनएम व स्टाफ नर्स का हुआ प्रशिक्षण सीएमओ ने दिये मूल मंत्र, कहा: देखभाल के साथ दें जरूरी जानकारीतेजस टूडे...

सुविवि में रंगोली एवं पोस्टर की कार्यशाला आयोजित

सुविवि में रंगोली एवं पोस्टर की कार्यशाला आयोजित राष्ट्र एवं समाज निर्माण के लिये आगे आयें महिलाएं एवं बेटियां: कुलपतितेजस टूडे ब्यूरो देवी प्रसाद शर्मा आजमगढ़।...

मुम्बई—नासिक हाईवे पर हुआ भीषण हादसा, दो ऑटो चालकों की हुई दर्दनाक मौत

मुम्बई—नासिक हाईवे पर हुआ भीषण हादसा, दो ऑटो चालकों की हुई दर्दनाक मौततेजस टूडे ब्यूरो राजू पाल भिवंडी, मुम्बई। नासिक एक्सप्रेस हाईवे पर भीषण सड़क हादसा...

आज का दिन नारी शक्ति के संघर्ष, संकल्प एवं सफलता का उत्साहवर्धन करने वाला है। डीडीओ

आज का दिन नारी शक्ति के संघर्ष, संकल्प एवं सफलता का उत्साहवर्धन करने वाला है। डीडीओतेजस टूडे ब्यूरो देवी प्रसाद शर्मा आजमगढ़। जुपिटर ऑडिटोरियम इंदिरा गांधी...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular