Jaunpur News: सेवा भारती का ‘किशोरी विकास प्रशिक्षण वर्ग’ सम्पन्न

  • सेवा भारती का ‘किशोरी विकास प्रशिक्षण वर्ग’ सम्पन्न

  • संस्कार, स्वावलम्बन एवं सशक्तिकरण का दिखा अद्भुत संगम

  • स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर किशोरियों को किया गया सम्मानित

तेजस टूडे ब्यूरो
शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। सेवा भारती समिति काशी प्रान्त के तत्वावधान में आयोजित ‘किशोरी विकास प्रशिक्षण वर्ग’ का दीक्षांत समारोह के साथ भव्य समापन हुआ जहां किशोरियों के सर्वांगीण विकास पर जोर देते हुए संस्कार, स्वावलम्बन एवं सशक्तिकरण का एक अद्भुत संगम देखने को मिला।
इस मौके पर सेवा भारती जौनपुर के विभागध्यक्ष डा. तेज सिंह, जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता, विशिष्ट अतिथि विनीत सेठ, विशिष्ट अतिथि सूर्य प्रकाश सिंह, क्षेत्र संयोजिका शारदा जी, वर्गाधिकारी डॉ वंदना सरकार, प्रान्त मंत्री डॉ संध्या सिंह, वर्ग कार्यवाहिका नीतू सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता रश्मि सिंह, विभाग से रोहित मिश्र, जिला सेवा प्रमुख राजीव सिंह सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली किशोरियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जिससे उनमें नया आत्मविश्वास और समाज के प्रति सेवा का भाव साफ नजर आ रहा था।

इस दौरान मुख्य वक्ता प्रान्त उपाध्यक्ष गुलाब चन्द श्रीवास्तव ने कहा कि किशोरियाँ हमारे समाज की रीढ़ हैं। उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना ही देश को उन्नति के पथ पर ले जाना है। इस वर्ग के माध्यम से किशोरियों को न केवल नैतिक मूल्यों और भारतीय संस्कृति के संस्कारों से जोड़ा गया, बल्कि उन्हें व्यवहारिक जीवन में उपयोगी विभिन्न कौशलों का प्रशिक्षण देकर स्वावलम्बी बनने की राह भी दिखायी गयी।

वर्ग के दौरान किशोरियों को स्वास्थ्य, स्वच्छता, गृह प्रबंधन, स्वरोजगार परक कौशल और आत्मरक्षा के गुर सिखाये गये। साथ ही व्यक्तित्व विकास और नेतृत्व क्षमता बढ़ाने के लिये विशेष सत्र आयोजित किये गये। प्रशिक्षण वर्ग का मुख्य उद्देश्य किशोरियों को मानसिक, शारीरिक और आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनाना रहा, ताकि वे भविष्य की चुनौतियों का डटकर सामना कर सकें। वर्ग को सफल बनाने में सेवा भारती के पदाधिकारी, स्थानीय प्रबुद्ध जन, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में मातृशक्तियों का योगदान रहा। उपस्थित सभी ने सेवा भारती के इस पुनीत कार्य की सराहना करते हुये समाज में ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखने की आवश्यकता पर बल दिया।
इस अवसर पर कोषाध्यक्ष सुजीत अग्रहरि, प्रचार प्रमुख सुधीर सिंह, नारायण चौरसिया, ब्रह्मेश शुक्ल, प्रदीप सिंह, विवेक सिंह, दिलीप सिंह, रजनीश शर्मा, ओमित साहू, डॉ माधुरी सिंह, विमला सिंह, नयनतारा, स्वप्निल सिंह, किरण सिंह, सुचिता, मीना यादव, सुषमा श्रीवास्तव, प्रीति गुप्ता, अर्चना सिंह, दीपक सिंह, डॉ मनीष गुप्ता, ओम प्रकाश मौर्य, राजेश कुमार, अजय उपाध्याय, संदीप विश्वकर्मा, गौरव सिंह, रविशंकर यादव सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA