Saturday, June 6, 2026
HomeJaunpurJaunpur News: किराये के कमरे में लेखपाल का शव मिलने से फैली...

Jaunpur News: किराये के कमरे में लेखपाल का शव मिलने से फैली सनसनी

-

  • किराये के कमरे में लेखपाल का शव मिलने से फैली सनसनी

  • पुलिस ने दरवाजा तोड़कर निकाला शव

तेजस टूडे सं.
सोनू गुप्ता
मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय तहसील में तैनात एक लेखपाल का शव बुधवार सुबह उनके किराये के कमरे में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दारा सिंह चौहान (59) निवासी खातापुर चौहान बस्ती थाना सारनाथ जनपद वाराणसी, मड़ियाहूं तहसील के भंवरास क्षेत्र में लेखपाल के पद पर तैनात थे। वह दिलावरपुर स्थित मौर्य कटरा में किराये का कमरा लेकर रहते थे। बताया जाता है कि मंगलवार दोपहर करीब दो बजे वह अपने कमरे पर पहुंचे थे जिसके बाद उन्होंने दरवाजा बंद कर लिया।
बुधवार सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर आस—पास के लोगों को आशंका हुई। लोगों ने कई बार आवाज लगाई लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया तो लेखपाल का शव बिस्तर पर पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा परिजनों को सूचना दे दी। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

LATEST POSTS

Jaunpur News: मोहर्रम कमेटी ने सौंपा ज्ञापन

मोहर्रम कमेटी ने सौंपा ज्ञापनतेजस टूडे सं. जौनपुर। मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष सैयद परवेज हसन ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। जिसमें...

Jaunpur News: हिरासत में लिया गया ट्रैक्टर दूसरे दिन ही छोड़े जाने पर उठ रहे सवाल

हिरासत में लिया गया ट्रैक्टर दूसरे दिन ही छोड़े जाने पर उठ रहे सवालतेजस टूडे सं. तरुण चौबे सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत इन दिनों...

Jaunpur News: विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोपतेजस टूडे सं. अनुपम मौर्य बरसठी, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के महुआरी बनकट गांव में...

Jaunpur News: गुजर ताल के सौंदर्यीकरण व पर्यावरण संरक्षण को लेकर डीएम ने किया निरीक्षण

गुजर ताल के सौंदर्यीकरण व पर्यावरण संरक्षण को लेकर डीएम ने किया निरीक्षण गुज़र ताल किनारे वृहद पौधरोपण, सोलर एवं हाई मास्ट लाइट लगाने...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular