HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : सीमा संजय सिंह चौहान ने ताड़तला व विशेषरपुर वार्ड...

JAUNPUR NEWS : सीमा संजय सिंह चौहान ने ताड़तला व विशेषरपुर वार्ड में किया भ्रमण

JAUNPUR NEWS : सीमा संजय सिंह चौहान ने ताड़तला व विशेषरपुर वार्ड में किया भ्रमण

अजय पाण्डेय
जौनपुर। नगर निकाय चुनाव के अध्यक्ष पद की प्रत्याशी सीमा संजय सिंह चौहान ने बुधवार को नगर के ताड़तला व विशेषरपुर वार्ड के लगभग सभी मोहल्लों का सघन दौरा किया। वहां के निवासियों से घर—घर जाकर प्रत्येक व्यक्तियों से मुलाकात कर उनसे निवेदन किया कि इस नगर निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद की दावेदारी आपकी बेटी कर रही है। आप सभी अपना आशीर्वाद स्वरूप बहुमूल्य वोट मुझे दे जिससे आपके नगर को सुव्यवस्थित, स्वच्छ और सुरक्षित बनाने का काम कर सकूं।

श्रीमती चौहान ने कहा कि मुझे किसी की कमियों को नहीं गिनाना है, बल्कि उन कमियों को आपकी बेटी समाप्त कर सके। इसके लिए आपके आशीर्वाद की आवश्यकता है। श्रीमती चौहान ने अपने अभियान में कई मोहल्लों की कमियों और वहां के लोगों की व्यथा को देख बताया कि अभी तक किए गए कार्यों में क्या उन सभी स्थानों पर ऐसे कार्य नहीं किए गए हैं जिससे वार्ड एवं मुहल्ले की महिलाओं और बच्चों के लिए हो।

उन सभी कार्यों को करने संकल्प लेकर नगर निकाय चुनाव में आई हूं। आप सभी नगरवासियों का आशीर्वाद मिला तो चौमुखी विकास के लिए दृढ़ संकल्पित है।

इस अवसर पर समीर सिंह चौहान, सुरेश चौहान, विजय कुमार, आशीष पटेल, श्रेयांश चौहान सहित निक्की, स्वामिल सिंह, शीला पटेल, उर्मिला पटेल, आस्था श्रीवास्तव, सुनीता, विभा मौर्य, राकेश सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA, जानिए इसके फायदे, खुराक और किमत

Must Read