Jaunpur News: खेत बचाओ अभियान का हुआ शुभारम्भ

  • खेत बचाओ अभियान का हुआ शुभारम्भ

तेजस टूडे सं.
संजय शुक्ला
जौनपुर। प्रधानमंत्री के आह्वान पर 1 से 30 जून तक जनपद में ’खेत बचाओ अभियान’ चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत कृषि विज्ञान केंद्र बक्शा एवं अमहित के कृषि वैज्ञानिक, कृषि विभाग के केंद्र एवं राज्य सरकार के अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि और प्रगतिशील किसान गाँव-गाँव जाकर किसानों को मृदा परीक्षण के आधार पर संतुलित उर्वरक के उपयोग, नकली पेस्टिसाइड की पहचान और वैज्ञानिक खेती की जानकारी देंगे। उप परियोजना निदेशक (आत्मा) कृषि प्रसार सुधार डा. रमेश चंद्र यादव ने सभी किसानों से अपील किया कि इस अभियान से जुड़ें, वैज्ञानिक सलाह के अनुसार सही समय पर संतुलित उर्वरक/खाद का उपयोग करें और जैविक एवं प्राकृतिक खेती की ओर बढ़ें, ताकि मृदा की उर्वरता टिकाऊ एवं अक्षुण्ण बनी रहे, प्राकृतिक संसाधनों का सदुपयोग हो जिससे सम्बंधित फसल से अपेक्षित उपज भी प्राप्त होती रहे। अभियान में पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से लाभान्वित कराया जाएगा। किसान कृषि की नवीनतम तकनीकियों एवं भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से लाभान्वित होकर अपनी समृद्धि करते हुये कृषि का सतत् विकास कर सकते हैं।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA