Sunday, March 8, 2026
HomeJaunpurJaunpur News: सखी वेलफेयर फाउण्डेशन ने नारी आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यशाला का किया...

Jaunpur News: सखी वेलफेयर फाउण्डेशन ने नारी आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यशाला का किया शुभारम्भ

-

  • सखी वेलफेयर फाउण्डेशन ने नारी आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यशाला का किया शुभारम्भ

  • नारी आत्मसम्मान के लिये मानसिक मजबूती जरूरी: वीरेन्द्र प्रताप

तेजस टूडे ब्यूरो
शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। सखी वेलफेयर फाउण्डेशन ने राजकीय बालिका इण्टर कालेज के सभागार में नारी सशक्तिकरण और उनकी सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए “तेजस्विनी” नारी आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारम्भ किया जिसका संचालन प्रतिदिन मरदानपुर स्थित वेलफेयर के कार्यालय पर किया जायेगा।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि वीरेन्द्र प्रताप सिंह, संस्थाध्यक्ष प्रीति गुप्ता, विशिष्ट अतिथिगण भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति, तलवारबाजों के प्रशिक्षक लालजी निषाद, सहकार भारती के जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, जिला बाल्य कार्य प्रमुख नारायण चौरसिया एवं सखी वेलफेयर टीम के पदाधिकारियों ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन से किया। तत्पश्चात सखी पिंकी जायसवाल एवं दिव्या साहू ने “वह शक्ति हमें दो दयानिधे” का वाचन कर प्रार्थना कराया।

इस मौके पर संस्थाध्यक्ष प्रीति गुप्ता ने “तेजस्विनी” आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजन के उद्देश्य के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि बिना आधी आबादी के सशक्त बने, समाज का विकास संभव नहीं है। इन्हीं उद्देश्यों की पूर्ति के लिए संस्था द्वारा नई सोच, नई उड़ान मुहिम के तहत किशोरियों को लाठी चलाने, तलवारबाजी करने तथा आत्मरक्षा के लिये विभिन्न गुण सीखाने का संकल्प लिया गया है।

वहीं मुख्य अतिथि ने कहा कि बच्चियों को शारीरिक मजबूती के साथ मानसिक रूप से मजबूत होना जरूरी है, क्योंकि मानसिक मजबूती के बिना गलत प्रवृत्ति के लोगों से बचाव करना संभव नहीं होगा। विशिष्ट अतिथि अजीत प्रजापति ने महिलाओं एवं किशोरियों को शिक्षा के साथ संस्कार विषय पर अपने सारगर्भित संबोधन से प्रेरित किया।

अन्त में संस्था के पदाधिकारियों ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्रम से सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन महासचिव अर्चना सिंह एवं स्वागत उद्बोधन स्वर्णिमा जायसवाल ने किया। अंत में संस्था की कार्यकारी अध्यक्ष तूलिका श्रीवास्तव ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष सरला माहेश्वरी, सुजाता जायसवाल, तसनीम जैदी, मीनू बरनवाल, रजनी साहू, चन्दा बरनवाल, दीपा साहू, आरती सिंह, शकुंतला मौर्य, जीजीआईसी की शिक्षिका माला सिंह, सावित्री विश्वास, गरिमा सिंह, मधुबाला सिंह, नेहा श्रीवास्तव, स्मृति पांडेय, नीलम सिंह, आक्सीर फातिमा, शालिनी मौर्य, रेखा यादव, मीरा देवी, बैतूल अजरा सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

तलवारबाजी प्रशिक्षक लालजी निषाद सहित आदर्श अखाड़ा को किया गया सम्मानित
इस मौके पर अन्तर्राष्ट्रीय तलवारबाजों के प्रशिक्षक लालजी निषाद के आदर्श अखाड़ा काली कुत्ती के बच्चों ने लाठी, तलवार सहित अन्य युद्ध कौशल के कलाबाजी का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। तत्पश्चात संस्था के पदाधिकारियों ने क्रीड़ा भारती के सह मंत्री सोमेश गुप्ता सहित प्रशिक्षु बच्चे ऋषभ निषाद, आदित्य शुक्ला, रौनक निषाद, राजवंश गुप्ता, राजकुमार निषाद, अंश को स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्रम से सम्मानित किया। वहीं गुरू लालजी निषाद को स्मृति चिन्ह भेंट करके पूरे सदन से हृदय से स्वागत किया गया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

LATEST POSTS

सीडीओ की अध्यक्षता में गौआश्रय स्थलों की जिलास्तरीय अनुश्रवण एवं मूल्यांकन समिति की बैठक सम्पन्न

सीडीओ की अध्यक्षता में गौआश्रय स्थलों की जिलास्तरीय अनुश्रवण एवं मूल्यांकन समिति की बैठक सम्पन्नतेजस टूडे सं. राहुल तिवारी अलीगढ़। मुख्य विकास अधिकारी योगेन्द्र कुमार की...

समस्या नहीं, समाधान की संस्कृति

समस्या नहीं, समाधान की संस्कृति खैर में सम्पूर्ण समाधान दिवस बना जवाबदेह प्रशासन का उदाहरण जनमानस ने सीधे प्रशासनिक अधिकारियों को बतायीं अपनी समस्याएंतेजस...

स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द महाराज का जागृति ब्राह्मण समाज ने किया भव्य स्वागत

स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द महाराज का जागृति ब्राह्मण समाज ने किया भव्य स्वागततेजस टूडे ब्यूरो जयशंकर दूबे सुलतानपुर। सुलतानपुर पहुंचे जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का जागृति ब्राह्मण समाज...

सीडीओ की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन

सीडीओ की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन शिकायतों का गुणवत्तापरक, समयबद्ध निस्तारण करें अधिकारी: सीडीओतेजस टूडे ब्यूरो एनके मिश्र लखीमपुर खीरी। आमजन की...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular