Jaunpur News: सड़क दुघर्टना में बाइक सवार सगे भाई गम्भीर रूप से घायल

  • सड़क दुघर्टना में बाइक सवार सगे भाई गम्भीर रूप से घायल

  • दोनों की हालत गम्भीर होने पर भेजे गये जिला चिकित्सालय

तेजस टूडे सं.
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत अयोध्या मार्ग स्थित चिरैया मोड़ के समीप सड़क दुघर्टना में बाइक सवार दो व्यक्ति अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गये। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से घायलों को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के अयोध्या मार्ग स्थित चिरैया मोड़ के समीप सोमवार की रात सड़क दुघर्टना में सुल्तानपुर जनपद के अखंड नगर थाना क्षेत्र के रुपईपुर गांव निवासी 55 वर्षीय श्रीराम राजभर व 40 वर्षीय बलिराम पुत्रगण राम किशोर राजभर शाहगंज से बाइक से घर जाने के दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दोनों भाई गम्भीर रूप से घायल हो गये। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को देकर घायलों को एम्बुलेंस की मदद से इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गम्भीर देखते हुये जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA