Jaunpur News: सादगी की प्रतिमूर्ति थे रामचन्द्र त्रिपाठी

Jaunpur News: सादगी की प्रतिमूर्ति थे रामचन्द्र त्रिपाठी

स्मरण दिवस पर 500 गरीबों को दिया गया कम्बल

बरईपार, जौनपुर। सुजानगंज ब्लाक के करौरा गांव में रामचंद्र त्रिपाठी के स्मरण दिवस पर 500 गरीबों को कंबल का वितरण किया गया। कंबल पाकर गरीबों के चेहरे खिल गए इस ठंडक के महीने में कंबल का दान ही सबसे बड़ा दान है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा नेत्री डा. रंजना सिंह ने कहा कि गरीबों के लिए इस ठंडक के महीने में वस्त्र से अच्छा कोई दान नहीं हो सकता।

उनके पुत्र उमेश त्रिपाठी, शिव त्रिपाठी और प्रकाश त्रिपाठी ने समाज को एक आईना दिखाने का काम किया है। जो लोग सक्षम हैं, वह गरीबों की मदद के लिए आगे आयें। जिला पंचायत सदस्य ननकू राम यादव ने कहा कि समाज के हर वर्ग को जरूरत है कि अपने सामर्थ्य के हिसाब से लोगों की मदद करें। स्व. त्रिपाठी के पुत्र प्रकाश त्रिपाठी ने आये हुए लोगों का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि यह कार्यक्रम अनवरत हर साल चलता रहेगा। इस अवसर पर उमेश त्रिपाठी, शिव त्रिपाठी, जय प्रकाश पाठक, राम लखन दुबे, राजेश सिंह, विजय प्रकाश श्रीवास्तव समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent