HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : राजेश बनाये गये अखिल भारती विवि कर्मचारी महासंघ के...

JAUNPUR NEWS : राजेश बनाये गये अखिल भारती विवि कर्मचारी महासंघ के कोषाध्यक्ष

JAUNPUR NEWS : राजेश बनाये गये अखिल भारती विवि कर्मचारी महासंघ के कोषाध्यक्ष

विरेन्द्र यादव
सरायख्वाजा, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कर्मचारी राजेश सिंह को अखिल भारतीय विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ का राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाया गया। पूविवि के कर्मचारियों ने मंगलवार को कोषाध्यक्ष बने श्री सिंह का माल्यार्पण करके स्वागत किया।

कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नंद किशोर सिंह ने कहा कि यह विश्वविद्यालय के कर्मचारियों के लिए उपलब्धि है कि अखिल भारतीय विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ का राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कर्मचारी राजेश सिंह को बनाया गया। कर्मचारी महासंघ हमेशा से कर्मचारियों के हित में काम करता आया है और कर्मचारियों का शोषण होने पर उन्हें न्याय दिलाने का कार्य करता है। महामंत्री रमेश चंद यादव ने कहा कि विवि का कर्मचारी संघ मजबूत हुआ है और किसी भी समस्या से लेकर पूविवि से राजधानी लखनऊ तक लड़ाई लड़ सकेगा। संचालन रामजस मिश्रा ने किया।

इस दौरान रामजी सिंह, डॉ प्रमोद सिंह कौशिक, शिव नारायण सिंह ,केशव प्रसाद यादव, सत्य प्रकाश गुप्ता, धर्मेंद्र प्रकाश सिंह, राकेश श्रीवास्तव, सूबे लाल, राकेश तिवारी, विजय जायसवाल, विनय सिंह, सुरेंद्र सिंह, शारदानंद उपाध्याय, राधेमोहन, अनूप गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, देवानंद पांडेय, वीरेंद्र सिंह, संजय सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read