Jaunpur News : प्रधानाध्यापिका संयुक्ता सिंह ने बच्चों का किया स्वागत
सौरभ सिंह
सिकरारा, जौनपुर। वैश्विक महामारी कोविड 19 के कारण बन्द चल रहे विद्यालयों को बुधवार को बच्चों के लिए भौतिक रूप से खोलने के आदेशानुसार प्राथमिक विद्यालय विद्यालय बथुआवर सिकरारा में छात्र/छात्राओं का तिलक लगाकर मास्क वितरित किया गया।
बच्चों के हाथों को सेनेटाइज करते हुए बच्चों को मिठाई खिलाकर, गुब्बारों के साथ विद्यालय परिवार द्वारा स्वागत किया गया। प्रधानाध्यापिका संयुक्ता सिंह द्वारा बच्चों को कोविड गाइड लाइन के बारे में आवश्यक जानकारी प्रदान की गयी। इस अवसर पर स.अ. रीनू देवी, आशा देवी, राजकुमारी यादव, सुषमा देवी उपस्थित रही।