Jaunpur News: हर्षिता इण्टरनेशनल दिव्यांग स्कूल के सचिव प्रमोद माली सम्मानित
जौनपुर। मां मूर्ति ग्रुप आफ प्लांटेशन्स फॉर इनवायमेंट का कार्यक्रम प्राथमिक विद्यालय विशेषरपुर में अध्यक्ष शैलेंद्र निषाद व कोषाध्यक्ष कमलेश मिश्र द्वारा गरीब व असहाय महिलाओं के लिए कम्बल वितरण का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि रजनीश राय मुख्य राजस्व अधिकारी एवं विशिष्ट अतिथि संजय उपाध्याय, शेराज अहमद असरा द होप रहे। कम्बल पाकर गरीब व असहाय महिलाएं खुश हुईं।

कार्यक्रम में सामाजिक कार्य करने वालो को सम्मानित किया गया जिसमें अंजू पाठक, राजेश कुमार, उर्वशी सिंह, शोभना स्मृति, अर्चना रानी, राजमणि, और हर्षिता इंटरनेशनल दिव्यांग स्कूल बक्शा के सचिव प्रमोद माली को अंगवस्त्रम् भेंट करके मुख्य अतिथि ने सम्माननित किया। कार्यक्रम का संचालन आलोक वैश्य ने किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








A