Jaunpur News : डाककर्मियों ने 21 सूत्रीय मांगों को लेकर किया धरना-प्रदर्शन
जौनपुर। केंद्रीय महासंघ के आह्वान पर 21 सूत्रीय मांगों को लेकर जौनपुर मंडल के सभी डाककर्मी बुधवार को हड़ताल पर रहे। सभी कर्मचारी प्रधान डाकघर परिसर में धरने का आयोजन कर सरकार की गलत नीतियों के विरुद्ध जमकर नारेबाजी करते हुये अपनी भड़ास निकाले। कर्मचारी हितों की अनदेखी डाक विभाग का निजीकरण निगमीकरण पुरानी पेंशन बहाली 8वीं वेतन आयोग का गठन रिक्त पदों को तत्काल भरा जाय। डाककर्मियों ने अपनी 21 सूत्रीय मांगों पर सरकार को सकारात्मक निर्णय लेने की मांग किया।
धरने को संबोधित करते हुए हरिशंकर यादव मंडलीय सचिव व प्रांतीय संगठन मंत्री उत्तर प्रदेश एक दूसरी सांकेतिक हड़ताल के माध्यम से सरकार तक अपनी बातें पहुंचने का आह्वान किया। साथ ही सभाजीत पाल अध्यक्ष, हीरा लाल यादव मंडलीय सचिव, श्रवण मिश्रा, राजेश सिंह, विकास यादव, ऋषिकेश सिंह, संजय यादव, शकील अहमद, मनोज दुबे, अवधेश तिवारी, विष्णु मिश्रा, रविंदर सिंह ने सरकार को अविलंब सभी मांगों को मानने की अपील किया। पूर्व मंत्री सचिव संघ के संरक्षक राम उजागीर यादव ने कर्मचारी समस्याओं पर प्रकाश डालते हुये मांग किया कि हमारी मांगों को सरकार एवं मान लें, अन्यथा हमारा भविष्य में लंबी अवधि हड़ताल पर जा सकते हैं। सभा को निर्मला देव, नुजहत फातमा, रीना मौर्य, अमलदार यादव, दिनेश यादव आदि ने भी सम्बोधित किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
Leave a Reply