Monday, June 8, 2026
HomeJaunpurJaunpur News: रामपुर में सरकारी भूमि से कब्जा हटाने गयी पुलिस टीम...

Jaunpur News: रामपुर में सरकारी भूमि से कब्जा हटाने गयी पुलिस टीम पर हमला, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

-

  • रामपुर में सरकारी भूमि से कब्जा हटाने गयी पुलिस टीम पर हमला, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

तेजस टूडे सं.
अतुल जायसवाल
रामपुर, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के असावा गांव में सरकारी भूमि से अवैध कब्जा हटाने के बाद पुलिस टीम पर हमला किया गया। इस मामले में मुख्य आरोपी ऋषभ यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है।
जानकारी के अनुसार यह घटना राजस्व विभाग द्वारा गांव स्थित बीटा खाते की सरकारी भूमि से अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई के दौरान हुई। कार्यवाई पूरी होने के बाद राजस्व टीम लौट गई थी लेकिन शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल मौके से तैनात थी। इसी दौरान गांव के ही कुछ मनबढ़ लोगों ने पुलिस टीम पर ईट-पत्थरों से और लाठी डंडों से हमला कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मुख्य आरोपी ऋषभ यादव पुलिसकर्मियों को लगातार धमकी दे रहा था। इस हमले में पुलिसकर्मी के 3 सिपाही घायल हो गये हैं जिसमें एसआई मनजीत कुमार, सब इंस्पेक्टर सुरेश सिंह और सिपाही परमानंद गौड़ हैं। इसके अतिरिक्त गांव निवासी रमेश का टीनशेड भी ईंट पत्थर से क्षतिग्रस्त हो गया है। घटना के बाद रामपुर थाने में विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्जकर मुख्य आरोपी ऋषभ यादव को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी रखी है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

LATEST POSTS

Jaunpur News: मोहर्रम कमेटी ने सौंपा ज्ञापन

मोहर्रम कमेटी ने सौंपा ज्ञापनतेजस टूडे सं. जौनपुर। मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष सैयद परवेज हसन ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। जिसमें...

Jaunpur News: हिरासत में लिया गया ट्रैक्टर दूसरे दिन ही छोड़े जाने पर उठ रहे सवाल

हिरासत में लिया गया ट्रैक्टर दूसरे दिन ही छोड़े जाने पर उठ रहे सवालतेजस टूडे सं. तरुण चौबे सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत इन दिनों...

Jaunpur News: विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोपतेजस टूडे सं. अनुपम मौर्य बरसठी, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के महुआरी बनकट गांव में...

Jaunpur News: गुजर ताल के सौंदर्यीकरण व पर्यावरण संरक्षण को लेकर डीएम ने किया निरीक्षण

गुजर ताल के सौंदर्यीकरण व पर्यावरण संरक्षण को लेकर डीएम ने किया निरीक्षण गुज़र ताल किनारे वृहद पौधरोपण, सोलर एवं हाई मास्ट लाइट लगाने...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular