HomeJaunpurJaunpur News : गहना कोठी परिवार के घर में घुसकर पुलिस ने...

Jaunpur News : गहना कोठी परिवार के घर में घुसकर पुलिस ने किया ताण्डव

Jaunpur News : गहना कोठी परिवार के घर में घुसकर पुलिस ने किया ताण्डव

स्वर्ण भारत एकता मंच ने किया पत्रक सौंपकर कार्रवाई की मांग
जौनपुर। जनपद के स्वर्ण व्यवसायी गहना कोठी के मालिक विनीत सेठ के रासमण्डल स्थित निवास पर रविवार की देर रात घर में घुसकर पुलिस द्वारा किये गये ताण्डव के खिलाफ स्वर्ण भारत एकता मंच आगे आया। मंच के युवा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक व एसपी सिटी को पत्रक सौंपकर कार्रवाई की मांग किया है। उन्होंने मांग किया कि घटना की निष्पक्ष जांच जिलास्तरीय अधिकारी से करायी जाए।

घटना में शामिल पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की जाए। गहना कोठी के परिवार वालों को तत्काल छोड़ा जाए। दोषी पुलिसकर्मी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया जाए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि घर में घुसकर पुलिस द्वारा सीसी कैमरा तोड़ने, दरवाजा तोड़ने, सामान तोड़ने, उपस्थित सदस्यों को गाली देते हुए मारने पीटने व मुकदमे में फंसाने की धमकी देते हुए घर के कुछ सदस्य को जबर्दस्ती अपने साथ ले गये। पुलिस के इस व्यवहार से स्वर्ण समाज बहुत ही आक्रोशित व चिंतित है। मांग पर एसपी सिटी डा. संजय कुमार ने भरोसा दिया कि स्वर्ण व्यापारी के साथ किसी प्रकार का कोई अन्याय नहीं होगा। उक्त मांग पर जल्द निस्तारण किया जायेगा। इस अवसर पर हिंदू एकता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शुभ सेठ, संदीप सोनी, शुभम सेठ, संजू सेठ, सुरेश सेठ, राजा सेठ, संगम सेठ आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read