पुलिस ने गैंगरेप के दो आरोपी को किया गिरफ्तार
तेजस टूडे सं.
सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना पुलिस ने गैंगरेप के मामले में नामजद दो आरोपियों को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई की क्षेत्रीय लोगों ने सराहना की है। थाना प्रभारी यजुवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम एकडला में दर्ज गैंगरेप के मामले की जांच शुरू करते हुए आरोपियों की तलाश तेज कर दी थी। मामले में आरोपित के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 70(1), 75(2) व 351(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस के अनुसार रविवार सुबह करीब 8:50 बजे लालापुर नहर पुलिया के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। बताया गया कि आरोपी भागने की फिराक में थे। गिरफ्तार आरोपियों में एकडला निवासी आकाश बिन्द (24) पुत्र बजरंगी बिन्द तथा अरविन्द बिन्द (18) पुत्र नीबू लाल बिन्द शामिल हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक जंग बहादुर यादव, कांस्टेबल पवन यादव, अमरजीत वर्मा, अविनाश गोंड तथा आरक्षी अनुप कुमार शामिल रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA







