HomeJaunpurJaunpur News: पुलिस ने 7 वारण्टी समेत आठ को किया गिरफ्तार

Jaunpur News: पुलिस ने 7 वारण्टी समेत आठ को किया गिरफ्तार

  • पुलिस ने 7 वारण्टी समेत आठ को किया गिरफ्तार

तेजस टूडे सं.
बरसठी, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र में वांछित-वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में पुलिस ने रविवार को बड़ी कार्यवाही करते हुये 7 वारंटी और एक वांछित अभियुक्त समेत कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अनिल वर्मा की टीम ने ग्राम गहली में दबिश देकर न्यायालय से जारी वारंट के अनुपालन में बसन्त लाल सरोज, नन्द लाल सरोज, सन्त लाल सरोज, सोना देवी, बेबी देवी, शिवदेवी एवं शू देवी को गिरफ्तार किया।

वहीं उपनिरीक्षक शैलेन्द्र दुबे व हेड कांस्टेबल विजय शंकर सरोज ने धर्मदासपुर निवासी अरुन गौतम को गिरफ्तार किया जो मुकदमा संख्या 160/2026 में वांछित है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद सभी को संबंधित न्यायालय भेज दिया।

 

 

 

 

Must Read