HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : जन्मभूमि का स्थान स्वर्ग से भी बढ़कर: कृपाशंकर

JAUNPUR NEWS : जन्मभूमि का स्थान स्वर्ग से भी बढ़कर: कृपाशंकर

JAUNPUR NEWS : जन्मभूमि का स्थान स्वर्ग से भी बढ़कर: कृपाशंकर

बृजश यादव/इन्द्रभान मिश्र एडवोकेट
खुटहन, जौनपुर। जन्मभूमि का स्थान स्वर्ग से भी बढ़कर होता है। जिस मिट्टी में हम पैदा हुए जिसकी गोद में पलकर बड़े हुए उस मिट्टी के प्रति भी हमारा कर्ज होता है जिसे चुकाने के लिए अपनी कर्मभूमि मुम्बई से जो कमाता हूं, उसे जन्मभूमि पर‌ न्योछावर कर देता हूं। जन्मभूमि के विकास और गौरव की रक्षा के लिए हमें हर संभव प्रयास करना चाहिए। उक्त बातें त्रिकौलिया गांव में मुंबई के व्यवसायी चित्रसेन सिंह से मुलाकात के बाद उनके आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह ने कही। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में योगी सरकार द्वारा प्रदेश को खुशहाल और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अनेक सार्थक कदम उठाए गए हैं। कृषि, सड़क, बिजली, रोजगार जैसे अनेक क्षेत्रों में डबल इंजन सरकार कार्यों से जनता पूरी तरह से खुश नजर आ रही है। उन्होंने कहा कि 2024 के चुनाव में प्रदेश की सभी सीटों पर बीजेपी अलाइंस की शानदार जीत होगी। जौनपुर के विकास की दिशा में सदैव तत्पर रहूंगा। यहां अनेक सड़कों और पुलों के निर्माण के लिए शीर्ष नेताओं से भेंट कर स्वीकृत कराया। मुम्बई से जौनपुर के लिए वंदे भारत जैसी ट्रेन चलाने की दिशा में लगातार प्रयास चल रहा है। पत्रकार वार्ता के बाद अस्वस्थ चल रहे पत्रकार शिवशंकर दूबे के आवास पर पहुंचकर उनका कुशल क्षेम पूछा जहां चित्रसेन सिंह ने अंगवस्त्रम् भेंट किया। इस अवसर पर समाजसेवी श्यामराज सिंह, शिक्षक नेता नरसिंह बहादुर सिंह, जगत नारायण सिंह, वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडेय, पत्रकार मंगलेश्वर त्रिपाठी, राजेन्द्र मिश्रा, प्रमोद यादव आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read