Saturday, May 9, 2026
HomeJaunpurJaunpur News: शराबी सफाईकर्मी की उदासीनता से गन्दगियों का लगा अम्बार

Jaunpur News: शराबी सफाईकर्मी की उदासीनता से गन्दगियों का लगा अम्बार

-

  • शराबी सफाईकर्मी की उदासीनता से गन्दगियों का लगा अम्बार

  • 10 वर्षों से बिना आबादी वाले गांव में कर रहा काम!

तेजस टूडे ब्यूरो
रमेश चन्द्र यादव
जौनपुर। जनपद के धर्मापुर विकास खण्ड अन्तर्गत ग्राम पंचायत समोपुर कला के राजस्व गांव चक गोपालपुर के नाम से जाना—पहचाना जाता है जहां कोई आबादी नहीं है, फिर भी वहां 10 वर्षों से मनबढ़ एवं शराबी सफाईकर्मी शासन—प्रशासन की आंख में धूल झोंक करके हर महीने हजारों रूपये वेतन ले रहा है। सूत्रों की मानें तो उस गांव में कोई आबादी नहीं है और न ही वहां कोई सफाईकर्मी की जरुरत है, फिर भी विभागीय अधिकारी अपनी सांठ—गांठ बनाकर उक्त गांवसभा में फॉर्मेलिटी के रूप में ड्यूटी लगवाकर सरकार से नाजायज पैसा ले रहे हैं, फिर भी ब्लॉक से लेकर जिले स्तर तक किसी अधिकारी का ध्यान नहीं जा रहा है।
जानकारी के अनुसार विनोद यादव नामक सफाईकर्मी राजस्व गांव में कभी—कभी जाकर अपनी शक्ल दिखाते हुये दूसरे गांव में शराब और कवाब के चक्कर में अड्डा जमा करके हंगामा करता है। जब इस संदर्भ में ग्राम प्रधान से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि उस गांवसभा में कोई आबादी नहीं है। ऐसे में वहां किसी सफाईकर्मी का रहना उचित नहीं है। वहीं नागरिकों ने बताया कि समोपुर और पाण्डेपट्टी में कुछ सफाईकर्मी ऐसे हैं जिनके चलते गांव में कोई सफाई न होने से सार्वजनिक स्थान से लेकर खड़ंजा—नाली पर गन्दगी का अम्बार लगा हुआ है जबकि खण्ड विकास अधिकारी धर्मापुर ने निर्देशित किया है कि हर सफाईकर्मी अपने गांवसभा में सफाई पर विशेष ध्यान दें। गांव के नाली सार्वजनिक स्थल को साफ सुथरा रखें। वहीं कुछ सफाईकर्मी अपने काम पर ध्यान रखते हुये काम तो कर रहे हैं परन्तु विनोद यादव नामक सफाईकर्मी कभी काम करते हुये देखा ही नहीं गया। ऐसे सफाईकर्मी को अगर ब्लॉक से हटाया नहीं गया तो आने वाले समय में इसके कारनामों को देखते हुये जनता के बीच कुछ भी होने से इनकार नहीं किया जा सकता है।
इस दौरान सफाईकर्मी विनोद यादव अपने आपको सफाईकर्मी का अध्यक्ष बताकर धौंस जमाता है। स्थिति को देखते हुये उक्त सफाईकर्मी को ब्लॉक से हटाने के लिये नागरिकों ने खण्ड विकास अधिकारी सहित पंचायत राज अधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी से मांग करते हुये कहा कि ऐसे शराबी सफाईकर्मी को निष्कासित करते हुये किसी साफ—सुथरे सफाईकर्मी को गांवसभा में भेजा जाय। फिलहाल देखना यह है कि शासन—प्रशासन ऐसे सफाईकर्मी पर ध्यान देती है कि नहीं?

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

LATEST POSTS

हाईटेंशन पोल पर युवक ने लगायी फांसी

हाईटेंशन पोल पर युवक ने लगायी फांसीतेजस टूडे ब्यूरो अश्विनी सैनी उन्नाव। अजगैन क्षेत्र के धारा खेडा मजरा मकूर गांव स्थित खेत में शनिवार सुबह हाईटेंशन...

गोण्डा रेलवे स्टेशन पर सक्रिय मोबाइल चोर गिरोह का हुआ पर्दाफाश

गोण्डा रेलवे स्टेशन पर सक्रिय मोबाइल चोर गिरोह का हुआ पर्दाफाश 65 हजार के 3 एंड्रॉयड बरामदतेजस टूडे मण्डल ब्यूरो मुसैब अख्तर गोण्डा। रेलवे स्टेशन और...

जिलाधिकारी के निर्देश पर नवागत उपजिलाधिकारी सदर ने कई मामला निपटाया

जिलाधिकारी के निर्देश पर नवागत उपजिलाधिकारी सदर ने कई मामला निपटाया जनमानस की सेवा ही मेरा कर्तव्य: एसडीएमतेजस टूडे ब्यूरो सुल्तानपुर। लोक अदालत में लगे...

गांव सहित जनपद को हरा—भरा व सुन्दर बनाने के लिये सभी का सक्रिय योगदान होना चाहिये: समाजसेवी

गांव सहित जनपद को हरा—भरा व सुन्दर बनाने के लिये सभी का सक्रिय योगदान होना चाहिये: समाजसेवीतेजस टूडे ब्यूरो रूपा गोयल बांदा। स्वच्छता एक शब्द नहीं,...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular