Sunday, June 14, 2026
HomeJaunpurJaunpur News: पेंशनर्स, कर्मचारियों व शिक्षकों ने बीएन सिंह को संघर्ष संकल्प...

Jaunpur News: पेंशनर्स, कर्मचारियों व शिक्षकों ने बीएन सिंह को संघर्ष संकल्प दिवस के रूप में दी श्रद्धांजलि

-

  • पेंशनर्स, कर्मचारियों व शिक्षकों ने बीएन सिंह को संघर्ष संकल्प दिवस के रूप में दी श्रद्धांजलि

तेजस टूडे ब्यूरो
शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के घोषित कार्यक्रम केअनुसार जनपद अध्यक्ष सीबी सिंह की अध्यक्षता मे कलेक्ट्रेट परिसर स्थित पेंशनर्स कार्यालय पर कर्मचारी, पेंशनर्स एवं शिक्षक हितों के लिए आजीवन संघर्षरत रहे मसीहा बी.एन. सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित करके 27वीं पुण्यतिथि को संघर्ष संकल्प दिवस के रुप में मनायी गयी।
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए जनपद अध्यक्ष सीबी सिंह ने बी.एन. सिंह के संघर्ष को याद करते हुए केन्द्र सरकार के समान राज्य सरकार के कर्मचारी, पेंशनर्स को महंगाई एवं वेतन की समानता दिलाने के लिए किए गए आन्दोलन के साथ ही वर्ष 1994-95 मे पद के दो प्रोन्नत बेतन मान को सरकार से मनवाने के लिए किए गए 51 दिन के हड़ताल का स्मरण करते हुए वर्तमान केंद्र सरकार के गठित वेतन आयोग के संकल्प पत्र मे पेंशनर्स के टर्म्स रिफरेन्स को सम्मिलित किए जाने तक संघर्ष संकल्प दिवस के रूप मे लेते हुए संघर्ष का संकल्प व्यक्त कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष डा. प्रदीप सिंह ने बी.एन. सिंह के वर्ष 1966 से अपने जीवन के अंतिम दिन 18 मई 1999 तक कर्मचारी शिक्षक पेंशनर्स के हितों के लिए अनवरत संघर्ष कर जो हक दिलवाया था, उसे सरकार धीरे—धीरे बन्द कर रही है।
श्रद्धांजलि सभा को शेषनाथ सिंह, राम अवध यादव, नन्दलाल सरोज, कृष्ण कुमार तिवारी, पलकधारी मौर्य, कंचन सिंह, श्याम बिहारी सिंह, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला मन्त्री देवेश यादव, मिठाई लाल, भानु प्रताप श्रीवास्तव, संम्प्रेक्षक राम आश्रय रजक, ओम प्रकाश यादव, राजेन्द्र प्रसाद सिंह, हरिश्चंद्र श्रीवास्तव, ई. प्रमोद सिंह, जियाराम यादव, ओंकार नाथ मिश्र, अशोक मौर्य, राजपति विश्वकर्मा, शम्भूनाथ यादव, गल्लन राम, नरेन्द्र त्रिपाठी, वीवी सिह, बिक्रमाजीत यादव, चन्द्रशेखर सिंह, महेन्द्र प्रसाद पाठक, सुक्खू राम, नन्द लाल सरोज, ई. मदन मोहन सोनकर, ओम प्रकाश सिंह, रमाशंकर निषाद, डा. भारत यादव, मुकुन्द लाल उपाध्याय, शारदा प्रसाद श्रीवास्तव, लालजी शुक्ला, गजराज मौर्य आदि ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए पेंशनर्स हितो के लिए संघर्ष का संकल्प व्यक्त किया।
अन्त मे दिवंगत पेंशनर्स हीरालाल पाण्डेय की आत्मा के शान्ति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की गई। सभा का संचालन जिला मन्त्री कृपाशंकर उपाध्याय ने किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

LATEST POSTS

Jaunpur News: सड़क पर टूटकर लटका बिजली का पोल दुर्घटना को दे रहा दावत

सड़क पर टूटकर लटका बिजली का पोल दुर्घटना को दे रहा दावत सोगर विद्युत उपकेन्द्र से प्रभावित क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप, उपभोक्ता परेशान...

Jaunpur News: योग से जागता है ऊर्जा और आत्मविश्वास: कुलपति

योग से जागता है ऊर्जा और आत्मविश्वास: कुलपति 600 एनसीसी कैडेटों को कराया गया योगाभ्यासतेजस टूडे सं. विरेन्द्र यादव सरायख्वाजा, जौनपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व...

Jaunpur News: पीयूकैट-2026: आवेदन की अन्तिम तिथि 20 जून तक बढ़ी

पीयूकैट-2026: आवेदन की अन्तिम तिथि 20 जून तक बढ़ीतेजस टूडे सं. विरेन्द्र यादव सरायख्वाजा, जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में विश्वविद्यालय परिसर में संचालित...

Jaunpur News: जौनपुर की अदिति एवं संध्या सब जूनियर स्टेट बॉक्सिंग चैम्पियनशिप के लिये रवाना

जौनपुर की अदिति एवं संध्या सब जूनियर स्टेट बॉक्सिंग चैम्पियनशिप के लिये रवानातेजस टूडे सं. अजय विश्वकर्मा सिद्दीकपुर, जौनपुर। सहारनपुर में 15 से 18 जून तक...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular