HomeJaunpurJaunpur News : बेमौसम बारिश से धान की फसलें हुईं नष्ट

Jaunpur News : बेमौसम बारिश से धान की फसलें हुईं नष्ट

Jaunpur News : बेमौसम बारिश से धान की फसलें हुईं नष्ट

सरायख्वाजा, जौनपुर। तेज आंधी व बेमौसम मूसलाधार बारिश होने से धान की फसल खेत में गिर गयी जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। क्षेत्र के जमुहाई निवासी किसान संजय सिंह ने बताया कि बेमौसम बारिश होने से जो धान की फसल पक गयी है, उनकी कटाई नहीं हो पायेगी जिससे खेत में भारी नुकसान होगा। जगह-जगह धान के खेत में पानी जमा हो जाने से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। बशीरपुर के किसान स्वार्थ यादव ने कहा कि बेमौसम बारिश होने से धान की लागत निकल पाना मुश्किल होगा।

धौरइल गांव निवासी शिवशंकर मिश्रा ने कहा कि अधिक बारिश हो जाने से धान की फसल खेत में गिर गयी है जिससे किसानों को भारी नुकसान होगा। धौरइल निवासी पूर्व प्रधान विनोद यादव ने कहा कि शुरुआत में बारिश न होने से खेत मंे धान की रोपाई नहीं हो सका। बाद में अत्यधिक बारिश हो जाने से जो धान की फसल लगायी गयी है, वह बेमौसम बारिश होने से नष्ट हो रही है जिससे किसान को दोनों तरफ से नुकसान उठाना पड़ रहा है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे: जिलाधिकारी

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Must Read