Tuesday, March 10, 2026
HomeJaunpurJaunpur News: 'हमारा आंगन–हमारे बच्चे उत्सव' का हुआ भव्य शुभारम्भ

Jaunpur News: ‘हमारा आंगन–हमारे बच्चे उत्सव’ का हुआ भव्य शुभारम्भ

-

  • ‘हमारा आंगन–हमारे बच्चे उत्सव’ का हुआ भव्य शुभारम्भ

तेजस टूडे सं.
विरेन्द्र यादव
सरायख्वाजा, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के विकास खंड करंजाकला स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र पर “हमारा आंगन–हमारे बच्चे उत्सव” कार्यक्रम का आयोजन उत्साह और गरिमा के साथ हुआ जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि सुनील यादव ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि करंजाकला एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. गोरखनाथ पटेल जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने दीप प्रज्वलित करके किया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी श्रवण यादव सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षकगण एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत से हुई जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय और उत्साहपूर्ण हो उठा। अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण से। कार्यक्रम का संचालन संजय यादव (सहायक अध्यापक) ने किया।

इस मौके पर मुख्य अतिथि श्री यादव ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने शिक्षा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार और विद्यालयों को सशक्त बनाने पर विशेष जोर दिया। विशिष्ट अतिथि डा. पटेल ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए शिक्षकों से नवाचारपूर्ण शिक्षण पद्धतियों को अपनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, नृत्य एवं नाटक सहित विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं जिन्हें उपस्थित अतिथियों ने खूब सराहा। बच्चों के आत्मविश्वास और प्रतिभा ने सभी का मन मोह लिया। अंत में प्रतिभागी बच्चों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
इस अवसर पर एडीओ पंचायत करंजाकला, समस्त एआरपी करंजाकला, डॉ. मनोज सिंह, दिनेश मौर्य, नीतीश सिंह, डॉ. रामसिंह, शैलेंद्र पाल, मोहम्मद हाशिम, वंदना सरकार, बबिता सिंह, विजयलक्ष्मी यादव सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

LATEST POSTS

प्रसव केन्द्र पर तैनात एएनएम व स्टाफ नर्स का हुआ प्रशिक्षण

प्रसव केन्द्र पर तैनात एएनएम व स्टाफ नर्स का हुआ प्रशिक्षण सीएमओ ने दिये मूल मंत्र, कहा: देखभाल के साथ दें जरूरी जानकारीतेजस टूडे...

सुविवि में रंगोली एवं पोस्टर की कार्यशाला आयोजित

सुविवि में रंगोली एवं पोस्टर की कार्यशाला आयोजित राष्ट्र एवं समाज निर्माण के लिये आगे आयें महिलाएं एवं बेटियां: कुलपतितेजस टूडे ब्यूरो देवी प्रसाद शर्मा आजमगढ़।...

मुम्बई—नासिक हाईवे पर हुआ भीषण हादसा, दो ऑटो चालकों की हुई दर्दनाक मौत

मुम्बई—नासिक हाईवे पर हुआ भीषण हादसा, दो ऑटो चालकों की हुई दर्दनाक मौततेजस टूडे ब्यूरो राजू पाल भिवंडी, मुम्बई। नासिक एक्सप्रेस हाईवे पर भीषण सड़क हादसा...

आज का दिन नारी शक्ति के संघर्ष, संकल्प एवं सफलता का उत्साहवर्धन करने वाला है। डीडीओ

आज का दिन नारी शक्ति के संघर्ष, संकल्प एवं सफलता का उत्साहवर्धन करने वाला है। डीडीओतेजस टूडे ब्यूरो देवी प्रसाद शर्मा आजमगढ़। जुपिटर ऑडिटोरियम इंदिरा गांधी...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular