Jaunpur News : गोद लिये टीबी मरीजों को पौष्टिक आहार किट वितरित
Jaunpur News : गोद लिये टीबी मरीजों को पौष्टिक आहार किट वितरित
जौनपुर। सरजू प्रसाद शैक्षिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था जज कालोनी के तत्वावधान में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन अभियान के तहत गोद लिए टीवी मरीजों को पौष्टिक आहार किट वितरण एवं जागरूकता अभियान में टीवी हास्पिटल के एसटीएस नवीन सिंह ने कहा कि मरीजों को समय-समय पर निर्धारित रूप से किफायती पोषक खाना जैसे भुने चने, अंकुरित दालें, दलिया आदि खाना चाहिए। मरीजों को अपनी दिनचर्या में अच्छी सोच तथा व्यायाम योग करना चाहिए।
मरीजों को टीबी फैलने से रोकने हेतु खांसते व छीकतें समय मुंह पर कपड़ा रखना चाहिए। मरीजों को नशीले पेय पदार्थ जैसे शराब, तम्बाकू, बीड़ी, सिगरेट, गांजा, चरस आदि को खाने-पीने से बचना चाहिए। मरीज को डाक्टर की सलाह के अनुसार पूरा कोर्स अवश्य करना चाहिए। बीच-बीच में इलाज नहीं छोड़ना चाहिए। ऐसा करने पर मरीज की हालत खतरनाक हो सकती है और ज्यादा बिगड़ सकती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के प्रबंधक डा. सत्यव्रत त्रिपाठी ने किया। इस दौरान डीपीसी सलील यादव, सुभाष चौधरी, रंजना शुक्ला, मनीष सोनी, ठाकुर प्रसाद राय, अतुल श्रीवास्तव, ठाकुर प्रसाद चौबे, मोहम्मद शानू इत्यादि का प्रमुख सहयोग रहा। कार्यक्रम संयोजक संजय उपाध्याय पूर्व अध्यक्ष बाल न्यायालय संस्था सचिव ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।