Jaunpur News: निषाद पार्टी ने कल्याण सिंह को दी श्रद्धांजलि
बृजेश यादव
मल्हनी, जौनपुर। स्थानीय विधानसभा में गुरूवार को निषाद पार्टी के पदाधिकारियों ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर शोकसभा आयोजित किया। इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों ने उन्हें अर्पित किया।
जिलाध्यक्ष अमरनाथ केवट ने कहा कि कल्याण सिंह पिछड़े समाज के मसीहा थे। जिनके योगदान व सामाजिक कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता है। मछुआ समुदाय उन्हें अपने नेता के रूप में मार्गदर्शक समझता था। उनके अच्छे कार्य को हमेशा याद किया जायेगा।
इस मौके पर प्रदेश सचिव गीता केवट, संगठन जिलाध्यक्ष डा. रामचरित्र निषाद, जवाहर लाल गौतम, राजकरन बिंद, बेचन केवट, साहब लाल गौतम, दशरथ बिंद, उषा निषाद, कृष्ण कुमार निषाद आदि मौजूद रहे।