Wednesday, June 10, 2026
HomeJaunpurJaunpuur News: भव्य कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय श्रीराम महायज्ञ एवं...

Jaunpuur News: भव्य कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय श्रीराम महायज्ञ एवं कथा शुरू

-

  • भव्य कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय श्रीराम महायज्ञ एवं कथा शुरू

तेजस टूडे सं.
राकेश शर्मा
खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में धार्मिक आस्था, श्रद्धा एवं आध्यात्मिक चेतना के प्रसार हेतु फक्कड़ बाबा की कुटिया परिसर में शुक्रवार से नौ दिवसीय 108 मांगलिक अनुष्ठानों के अंतर्गत श्रीराम महायज्ञ, शिव पुराण एवं श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के प्रथम दिन निकाली गई विशाल कलश एवं शोभायात्रा ने पूरे नगर को भक्तिमय वातावरण में सराबोर कर दिया।
शोभायात्रा फक्कड़ बाबा की कुटिया से विधि-विधान से प्रारंभ होकर पुरानी बाजार रोड, संकट मोचन मंदिर, मुख्य चौराहा तथा दुर्गा मन्दिर होते हुए पुनः आयोजन स्थल पर पहुँचकर सम्पन्न हुई। यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों एवं जयघोषों के साथ पूरे नगर में धार्मिक उत्साह का संचार किया। डीजे पर बज रहे भक्ति संगीत तथा महिलाओं द्वारा सिर पर कलश धारण कर निकाली गयी यात्रा आकर्षण का केंद्र रही।
आयोजक सीताराम दास फलहारी बाबा ने बताया कि नौ दिनों तक प्रतिदिन वेद मंत्रोच्चार, हवन-पूजन, धार्मिक अनुष्ठान एवं कथा प्रवचन आयोजित किये जायेंगे। अयोध्या धाम से पधारे विद्वान आचार्यों द्वारा वैदिक रीति-रिवाजों के साथ महायज्ञ सम्पन्न कराया जाएगा जबकि प्रसिद्ध कथावाचकों द्वारा शिव पुराण एवं श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराया जायेगा।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए नगर एवं क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिये विभिन्न स्थानों पर निःशुल्क प्याऊ की व्यवस्था की गई। बड़ी मस्जिद पुरानी गली में अनिल गुप्ता द्वारा संकट मोचन मंदिर पर विशाल मोदनवाल के नेतृत्व तथा गोला बाजार मोड़ के समीप व्यापार मण्डल नगर अध्यक्ष संजय विश्वकर्मा के नेतृत्व में श्रद्धालुओं को शीतल जल एवं प्रसाद वितरित किया गया।
उक्त फलहारी बाबा ने बताया कि नौवें दिन कार्यक्रम के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन किया जायेगा जहां दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की विशेष व्यवस्था रहेगी। इस अवसर पर सुरेंद्र गिरी, सागर सेठ, गोविंद पाण्डेय, शमशेर सिंह, चकीयन शेख बिन्द, किशोरी बिन्द, प्रदीप सेठ, राजू विश्वकर्मा, अमित जायसवाल, राकेश गुप्ता, अनिल प्रजापति, जगदंबा प्रसाद पाण्डेय, आदर्श सोनी, युवा मोर्चा महामंत्री गौरव मौर्य सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

LATEST POSTS

Jaunpur News: मोहर्रम कमेटी ने सौंपा ज्ञापन

मोहर्रम कमेटी ने सौंपा ज्ञापनतेजस टूडे सं. जौनपुर। मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष सैयद परवेज हसन ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। जिसमें...

Jaunpur News: हिरासत में लिया गया ट्रैक्टर दूसरे दिन ही छोड़े जाने पर उठ रहे सवाल

हिरासत में लिया गया ट्रैक्टर दूसरे दिन ही छोड़े जाने पर उठ रहे सवालतेजस टूडे सं. तरुण चौबे सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत इन दिनों...

Jaunpur News: विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोपतेजस टूडे सं. अनुपम मौर्य बरसठी, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के महुआरी बनकट गांव में...

Jaunpur News: गुजर ताल के सौंदर्यीकरण व पर्यावरण संरक्षण को लेकर डीएम ने किया निरीक्षण

गुजर ताल के सौंदर्यीकरण व पर्यावरण संरक्षण को लेकर डीएम ने किया निरीक्षण गुज़र ताल किनारे वृहद पौधरोपण, सोलर एवं हाई मास्ट लाइट लगाने...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular