Thursday, May 21, 2026
HomeJaunpurJaunpur News: नवागत डीएम ने कलेक्ट्रेट कार्यालयों व पटलों का किया अवलोकन

Jaunpur News: नवागत डीएम ने कलेक्ट्रेट कार्यालयों व पटलों का किया अवलोकन

-

  • नवागत डीएम ने कलेक्ट्रेट कार्यालयों व पटलों का किया अवलोकन

तेजस टूडे ब्यूरो
जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विभिन्न कार्यालयों/पटलों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालयों में अभिलेखों के रख-रखाव, कार्य प्रणाली, लंबित प्रकरणों एवं जनहित से जुड़े मामलों की जानकारी लिया। साथ ही नजारत कक्ष का निरीक्षण करते हुए संबंधित एआरके बाबू से सेवानिवृत्त कर्मचारियों के बकाया भुगतान की स्थिति की जानकारी प्राप्त करते हुये समय से भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। साथ ही एलआरसी से वेतन भुगतान की समयबद्धता के संबंध में जानकारी लेते हुये निर्देश दिए कि इसमें किसी प्रकार की देरी नहीं होनी चाहिये।
नवागत जिलाधिकारी ने आईजीआरएस कक्ष, अभिलेखागार (रिकॉर्ड रूम), न्यायालय अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), भूमि राजस्व अनुभाग, उपजिलाधिकारी न्यायालय सदर, नगर मजिस्ट्रेट न्यायालय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, लीगल एड क्लिनिक, तहसील विधिक सेवा समिति, रजिस्ट्रार कानूनगो, भूलेख अनुभाग, आपदा प्रबंधन कार्यालय, अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय, नायब तहसीलदार न्यायालय, उपजिलाधिकारी सदर कार्यालय तथा जनगणना कार्यालय का भी अवलोकन किया।
इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि आईजीआरएस प्रकरण का समयबद्ध निस्तारण करने तथा शिकायतकर्ता से अनिवार्य रूप से फीडबैक प्राप्त करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि कलेक्ट्रेट परिसर में पार्किंग व्यवस्था को व्यवस्थित एवं सुचारू बनाया जाय। इस दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व परमानन्द झा, अपर जिलाधिकारी भू राजस्व अजय अम्बष्ट, नगर मजिस्ट्रेट इंद्रनन्दन, उपजिलाधिकारी सदर संतवीर सिंह, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

LATEST POSTS

गौरक्षा सभी का कर्तव्य, सनातन के लिये गौ माता है शुभ: डा. श्याम सुन्दर

गौरक्षा सभी का कर्तव्य, सनातन के लिये गौ माता है शुभ: डा. श्याम सुन्दरतेजस टूडे ब्यूरो चित्रकूट। भागवत कथा में पंचम दिवस पर कथा व्यास...

विश्वविद्यालय में पेपर लीक कराने वालों पर हो कठोर कार्यवाही: अभाविप

विश्वविद्यालय में पेपर लीक कराने वालों पर हो कठोर कार्यवाही: अभाविपतेजस टूडे ब्यूरो चित्रकूट। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद चित्रकूट जिले के कार्यकर्ताओं ने जगद्गुरु रामभद्राचार्य...

जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा संगठन की हुई बैठक, आगामी कार्य योजना पर दिये दिशा-निर्देश

जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा संगठन की हुई बैठक, आगामी कार्य योजना पर दिये दिशा-निर्देशतेजस टूडे ब्यूरो आरके धनगर मथुरा। भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष...

संस्कृति स्कूल आफ नर्सिंग के विद्यार्थियों ने ली सेवा की शपथ

संस्कृति स्कूल आफ नर्सिंग के विद्यार्थियों ने ली सेवा की शपथतेजस टूडे ब्यूरो आरके धनगर मथुरा। संस्कृति स्कूल आफ नर्सिंग द्वारा आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular