Jaunpur News : राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज जायसवाल का पदाधिकारियों ने किया स्वागत

Jaunpur News : राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज जायसवाल का पदाधिकारियों ने किया स्वागत

जौनपुर। जायसवाल क्लब के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज जायसवाल का जनपद आगमन पर बदलापुर स्थित जायसवाल युवा क्लब के प्रदेश सचिव दीपक जायसवाल के आवास पर स्वागत किया गया। इस दौरान जनपद की कार्यकारिणी के विस्तार को लेकर चर्चा हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ आये जायसवाल क्लब के निदेशक पूर्व सांसद प्रत्याशी वाराणसी विजय प्रकाश जायसवाल एवं राष्ट्रीय महासचिव राजकुमार जायसवाल का भी जोरदार स्वागत हुआ। इसके बाद आयोजित बैठक की अध्यक्षता प्रदेश महासचिव विजय जायसवाल ने किया।

प्रदेश सचिव जायसवाल युवा क्लब दीपक जायसवाल एवं जिला संरक्षक मनोज जायसवाल ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। तत्पश्चात अतिथियों ने जिले के नवनियुक्त पदाधिकारी जिला सह प्रभारी राजकुमार जायसवाल व जिलाध्यक्ष आशीष जायसवाल को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर विशाल जायसवाल, दीपक जायसवाल, मुकुंद लाल जायसवाल, राजेंद्र जायसवाल, सत्य प्रकाश जायसवाल, शुभम जायसवाल, आशीष जायसवाल, संदीप जायसवाल, सुमित जायसवाल, विष्णु जायसवाल आदि उपस्थित रहे।

हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 7007529997, 991855779

 

हिन्दी दैनिक समाचार पत्र तेजस टूडे में विज्ञापन प्रतिनिधि या ब्यूरो चीफ के रूप में काम करने के लिए सम्पकर्म करें | #TejasToday

 

बैंक, मॉल, हॉस्पिटल सहित बड़े जगह के प्रतिष्ठान वाले इच्छुक लोग सम्पर्क करें 919506378387

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent