Jaunpur News: गायत्री शक्तिपीठ मन्दिर में नर्मदेश्वर शिवलिंग की हुई स्थापना

  • गायत्री शक्तिपीठ मन्दिर में नर्मदेश्वर शिवलिंग की हुई स्थापना

  • भव्य भण्डारे में उमड़े श्रद्धालुजन, ग्रहण किये प्रसाद

  • शिवलिंग के साथ ग्रामीणों ने 2 किमी तक किया भ्रमण

  • ‘हर हर महादेव’ के जयघोष से गूंज उठा वातावरण

तेजस टूडे सं.
राजेश पाल
धर्मापुर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के सरैया गांव स्थित गायत्री शक्तिपीठ मंदिर परिसर में इनदिनों भक्ति की बयार बह रही है। मंदिर में नर्मदेश्वर शिवलिंग की स्थापना के उपलक्ष्य में भव्य भंडारे का आयोजन हुआ। इस धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत बीते 26 फरवरी को विधि-विधान के साथ शिवलिंग की स्थापना से हुई थी। स्थापना के दौरान नर्मदेश्वर शिवलिंग के साथ सैकड़ों ग्रामीणों ने पूरे गांव का भ्रमण दो किलोमीटर तक किया जिससे पूरा क्षेत्र ‘जय भोलेनाथ’ के जयघोष से गुंजायमान हो उठा। गांव के भ्रमण के पश्चात मंदिर परिसर में शिवलिंग को स्थापित किया गया। इसी क्रम में आयोजित भंडारे में भारी संख्या में क्षेत्रीय श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और महादेव का आशीर्वाद लिया। इस पुनीत कार्य को संपन्न कराने में कैलाश नाथ दूबे, विवेक चौबे, मिथिलेश उपाध्याय, महंत राजकुमार दास, जय प्रकाश शुक्ल, मिथिलेश उपाध्याय, मनीष राय, शैलेश तिवारी, दीपक तिवारी, सर्वेश राय, आकाश तिवारी समेत तमाम ग्रामीणों का विशेष सहयोग रहा। मंदिर में नर्मदेश्वर शिवलिंग की स्थापना से पूरे गांव का वातावरण शिवमय और उत्साहपूर्ण बना हुआ है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA