Jaunpur News : मो. अब्बास चुने गये लायंस क्लब शाहगंज स्टार के अध्यक्ष
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। लायंस क्लब शाहगंज स्टार के वर्ष 2022-23 के अध्यक्ष पद पर मोहम्मद अब्बास को चुना गया। शनिवार को हुई संस्था के सदस्यों और पदाधिकारियों की बैठक में यह फैसला किया गया।
सदस्यों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को माला पहनाकर बधाई और शुभकामनाएं दीं। लायंस क्लब शाहगंज स्टार के वर्तमान अध्यक्ष राजपत जायसवाल के आवास पर शनिवार को बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पूर्व अध्यक्षों, पदाधिकारियों और सदस्यों ने सर्व सहमति से वरिष्ठ सदस्य मोहम्मद अब्बास बिस्मिल्लाह भाई को वर्ष 2022-23 के लिये संस्था का अध्यक्ष चुना। संस्थापक अध्यक्ष रूपेश जायसवाल ने बताया कि नवनिर्वाचित अध्यक्ष का कार्यक्रम एक जुलाई 2022 से शुरू होगा। उन्हें 30 जून तक अपनी कार्यकारिणी का गठन करना होगा। मोहम्मद अब्बास वर्ष 2021-22 की कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष प्रथम के पद पर हैं। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष मनोज पाण्डेय, डा. एसएल गुप्ता, मनोज जायसवाल, डा. सुधाकर मिश्रा, डा. रफीक फारूकी, संजीव जायसवाल, एसके तिवारी आदि मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।