Jaunpur News: मार्डन कॉन्वेंट स्कूल ने जौनपुर का बढ़ाया मान

  • मार्डन कॉन्वेंट स्कूल ने जौनपुर का बढ़ाया मान

तेजस टूडे ब्यूरो
आरएल पाण्डेय/शुभम जायसवाल
लखनऊ। जौनपुर जनपद के खेतासराय क्षेत्र के मॉर्डन कॉन्वेंट स्कूल ने शिक्षा एवं उत्कृष्ट नेतृत्व क्षमता के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए जनपद का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। प्रतिष्ठित समारोह में विद्यालय को “Academic Leadership Excellence Award” से सम्मानित किया गया। राजधानी में आयोजित कार्यक्रम में देश भर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों, शिक्षा विशेषज्ञों एवं समाजसेवियों की मौजूदगी रही। समारोह के मुख्य अतिथि प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता रजा मुराद ने विद्यालय प्रबंधन को यह सम्मान प्रदान किया। विद्यालय को यह सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट नेतृत्व, आधुनिक शिक्षण व्यवस्था, अनुशासित शैक्षणिक वातावरण तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिये किये जा रहे निरंतर प्रयासों के आधार पर दिया गया। विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता और प्रभावी प्रबंधन की सराहना राष्ट्रीय स्तर पर की गई। इस उपलब्धि से जौनपुर सहित पूरे पूर्वांचल में खुशी की लहर है। विद्यालय प्रबंधन ने इस सम्मान का श्रेय छात्रों की मेहनत, शिक्षकों की लगन और अभिभावकों के सहयोग को दिया। साथ ही भविष्य में शिक्षा के क्षेत्र में और बेहतर कार्य करने का संकल्प भी व्यक्त किया। मॉर्डन कॉन्वेंट स्कूल की यह सफलता क्षेत्र के अन्य शिक्षण संस्थानों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन गई है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA