Tuesday, March 10, 2026
HomeJaunpurJaunpur News: विज्ञान भवन बक्शा में हुआ मिशन हंड्रेड कार्यक्रम, 170 लोगों...

Jaunpur News: विज्ञान भवन बक्शा में हुआ मिशन हंड्रेड कार्यक्रम, 170 लोगों को वितरित किया गया कमल

-

  • विज्ञान भवन बक्शा में हुआ मिशन हंड्रेड कार्यक्रम, 170 लोगों को वितरित किया गया कमल

तेजस टूडे सं.
विकास यादव
बक्शा, जौनपुर। स्थानीय विज्ञान भवन में मंगलवार को मिशन हंड्रेड के तहत कार्यक्रम हुआ जहां समाज के विभिन्न वर्गों के कुल 170 लोगों को कमल वितरित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जनसंपर्क को सशक्त बनाना, संगठनात्मक मजबूती को बढ़ावा देना तथा जनकल्याणकारी अभियानों को गति देना रहा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अमलेश गंभीर ने मिशन हंड्रेड की रूप—रेखा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह अभियान समाज में सकारात्मक संदेश देने और लोगों को एकजुट करने का माध्यम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनसेवा को प्राथमिकता देने और निरंतर सक्रिय रहने का आह्वान किया।

विशिष्ट अतिथियों में मुस्कान मजहर अहमद, लालमणि, राजेश कुमार, राजू कुमार उपस्थित रहे। वहीं जिला स्तर पर नेतृत्व करते हुए प्रमोद कुमार (जिलाध्यक्ष जौनपुर) एवं जिलाध्यक्ष आजमगढ़ ने संगठन की गतिविधियों की जानकारी साझा किया।

कार्यक्रम में महिला सहभागिता भी उल्लेखनीय रही जहां तारा सरोज, नीतू विश्वकर्मा, निर्मला देवी, सीमा अग्रहरि, विनोद कुमार, नीलम भारती, चंद्रकला, वंदना एवं किरण ने सक्रिय भूमिका निभाई। अन्त में अतिथियों ने संयुक्त रूप से 170 लोगों को कम्बल वितरित किया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

LATEST POSTS

प्रसव केन्द्र पर तैनात एएनएम व स्टाफ नर्स का हुआ प्रशिक्षण

प्रसव केन्द्र पर तैनात एएनएम व स्टाफ नर्स का हुआ प्रशिक्षण सीएमओ ने दिये मूल मंत्र, कहा: देखभाल के साथ दें जरूरी जानकारीतेजस टूडे...

सुविवि में रंगोली एवं पोस्टर की कार्यशाला आयोजित

सुविवि में रंगोली एवं पोस्टर की कार्यशाला आयोजित राष्ट्र एवं समाज निर्माण के लिये आगे आयें महिलाएं एवं बेटियां: कुलपतितेजस टूडे ब्यूरो देवी प्रसाद शर्मा आजमगढ़।...

मुम्बई—नासिक हाईवे पर हुआ भीषण हादसा, दो ऑटो चालकों की हुई दर्दनाक मौत

मुम्बई—नासिक हाईवे पर हुआ भीषण हादसा, दो ऑटो चालकों की हुई दर्दनाक मौततेजस टूडे ब्यूरो राजू पाल भिवंडी, मुम्बई। नासिक एक्सप्रेस हाईवे पर भीषण सड़क हादसा...

आज का दिन नारी शक्ति के संघर्ष, संकल्प एवं सफलता का उत्साहवर्धन करने वाला है। डीडीओ

आज का दिन नारी शक्ति के संघर्ष, संकल्प एवं सफलता का उत्साहवर्धन करने वाला है। डीडीओतेजस टूडे ब्यूरो देवी प्रसाद शर्मा आजमगढ़। जुपिटर ऑडिटोरियम इंदिरा गांधी...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular